फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five Corona positive cases found in Chandigarh

चंडीगढ़ में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल पीड़ितों की संख्या हुई 354, 295 हो चुके ठीक

Sat, 13 Jun 2020 10:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 13 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Five Corona positive cases found in Chandigarh
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना के पांच नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 6 दिन की एक बच्ची भी शामिल है। सेक्टर-47 में 10 जून को संक्रमित मिले व्यक्ति के परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव आए हैं। इन तीन लोगों में संक्रमित की 2 और 13 साल की दो बच्चियां और 40 साल की पत्नी शामिल है।

विज्ञापन


इसके अलावा बापूधाम कॉलोनी से 6 दिन की नवजात बच्ची कोरोना पॉजिटिव आई है। यह बीते शुक्रवार को बापूधाम में मिले पॉजिटिव परिवार की चेन से संक्रमित हुई है। इसके साथ ही सेक्टर-16 के मेडिकल शॉप पर काम करने वाले खुड्डा जस्सू के संक्रमित परिवार से संबंधित 14 साल की बच्ची का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को इसी परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे। इन 5 मरीजों के मिलने के साथ चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 354 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 48 हो गई है। वहीं, अब तक शहर में 295 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed