फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fitness Trainers of chandigarh inspired many with social media posts

सोशल मीडिया पर सेहत का मंत्र देते हैं ये फिटनेस गुरु, देखकर ही करेगा एक्सरसाइज करने का मन 

Sat, 26 Dec 2020 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Dec 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Fitness Trainers of chandigarh inspired many with social media posts
फिटनेस ट्रेनर नीलम, प्रियंका और ऋषि दत्त। - फोटो : अमर उजाला
फिटनेस के लिए अब जिम जाना जरूरी नहीं। बहुत सारी टिप्स आपको घर बैठे मिल सकती हैं। यदि आलस व उदासी आपको आगे बढ़ने से रोक रही तो उसका भी इलाज है। बस आपको सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों को फॉलो करना है, जो अपनी ट्रेनिंग की पोस्ट रोजाना सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
विज्ञापन


इन पोस्ट को देखने से दूसरों को भी एक्सरसाइज करने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही आप इनसे डाइट व एक्सरसाइज संबंधी टिप्स भी ले सकते हैं। ये ऐसे फिटनेस ट्रेनर हैं, जिनका कभी फिटनेस से दूर-दूर तक नाता नहीं था, लेकिन जब ये मैदान में उतरे तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन


क्रासफिट में माहिर ऋषि ऑनलाइन ट्रेनिंग भी देते हैं
चंडीगढ़ के ऋषि दत्त क्रासफिट के माहिर माने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के लिए एक बॉलीवुड सुपरस्टार को ट्रेनिंग दी है। फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। ऋषि पिछले दस साल से इस फील्ड में सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें खेल और डांस का शौक था। प्रोफेशनल डांसिंग में कई मूवमेंट की आवश्यकता होती है, इसलिए वे इस फील्ड की ओर मुड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी बारीकी सीखने के लिए वे विदेश भी गए। दुबई-सिंगापुर से सर्टिफिकेट हासिल किए। ऋषि बताते हैं कि वह पर्सनल के साथ वर्चुअल ट्रेनिंग भी देते हैं। इसके अलावा फेसबुक, यूट्यूब व इंस्टाग्राम में अपनी एक्सरसाइज की पोस्ट डालते हैं। वीडियो शेयर करते ही लोग उनसे वेटलिफ्टिंग व अन्य एक्सरसाइज की टिप्स मांगने लगते हैं। लोगों के ज्यादातर सवालों का जवाब वह देते हैं। कई लोग उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से प्रेरणा लेकर एक्सरसाइज करते हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं डालती तो लोगों के मैसेज आने लगते हैं 
फिटनेस क्वीन नीलम जिंदल जिम के साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान तो उन्होंने कई लोगों को सोशल मीडिया में डाली गई अपनी पोस्ट के माध्यम से ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी दिन वह पोस्ट या स्टोरी डालना भूल जाती हैं तो लोगों के मैसेज आने लगते हैं कि आखिर पोस्ट क्यों नहीं डाली। उनकी पोस्ट से कई लोग प्रेरणा लेते हैं। 

नीलम ने बताया कि उन्होंने करीब आठ साल पहले वर्कआउट की शुरुआत की थी। एक समय उनका वजन 100 किलो के करीब पहुंच गया था। उसके बाद वो ऐसी डटीं कि उन्होंने योग, जुंबा, वेट आदि के 18 से ज्यादा सर्टिफाइड कोर्स कर लिए। इस समय वह एक जाने-माने जिम की मैनेजर हैं। जब से उन्होंने एक्सरसाइज की शुरुआत की है, तब से उनमें शारीरिक व मानसिक रूप से काफी बदलाव आया है। आत्मविश्वास के साथ जीवन में अनुशासन बढ़ा है।

लोग प्रियंका को मैसेज कर लेते हैं डाइट व एक्सरसाइज की टिप्स 
मसल्स टोन करने के लिए प्रियंका राही ने पांच साल पहले फिटनेस की राह पकड़ी थी। अब वे प्रोफेशनल फिटनेस ट्रेनर बन गई हैं। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने एक्सरसाइज शुरू की है, तब से उनकी ओवरऑल पर्सनैलिटी पर काफी असर पड़ा है। अनुशासित होने के साथ उनमें काफी आत्मविश्वास आया है।


प्रियंका भी एक्सरसाइज की पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। उनकी पोस्ट से काफी लोग प्रेरणा लेते हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर सीधे मैसेज कर डाइट और एक्सरसाइज की टिप्स लेते हैं। प्रियंका रोजाना अपनी एक्सरसाइज का एक वीडियो जरूर शेयर करती हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों का लगता है कि उन्हें भी जिम में जाकर पसीना बहाना चाहिए। प्रियंका ने बताया कि हर व्यक्ति को 30 से 35 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed