{"_id":"c0d5ba1c70f70b612886ee556da2146c","slug":"first-world-war-memories-collection-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम विश्वयुद्ध की यादें सहेजने में जुटीं ये ब्रिटिश क्यूरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम विश्वयुद्ध की यादें सहेजने में जुटीं ये ब्रिटिश क्यूरेटर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Feb 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल पवेलियन एंड म्यूजियम ब्रिटेन की क्रिएटिव प्रोग्राम क्यूरेटर जोडी ईस्ट प्रथम विश्वयुद्ध में भारतीय सैनिकों के योगदान और शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देश के अलग-अलग प्रदेशों में घूमकर सैनिकों या उनके परिजनों से संपर्क कर रही हैं।
इसके जरिए यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युद्ध के दौरान अस्पतालों में भर्ती फौजी या अन्य फौजी या उनके परिजनों का क्या हाल था और जो शहीद हो गए, उनके परिजनों ने आखिरकार किस तरह इतने वर्ष गुजारे। जोडी ईस्ट ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में इस विषय पर किए जा रहे शोध के बारे में जानकारियां दीं।
जोडी ईस्ट ने कहा कि वर्ष 1914 में शुरू हुए प्रथम विश्वयुद्ध से संबंधित सैनिकों और उनके परिजनों के पास बचे दस्तावेज व संबंधित उपकरणों की ब्रिटेन में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही म्यूजियम में पहुंचने वालों को महायुद्ध के दौरान की यादें दोबारा ताजा करने के लिए ऑडियो भी तैयार किए जाएंगे।
दिल्ली, गुड़गांव के बाद भारत के कुछ और शहरों में भी प्रथम विश्वयुद्ध से जुड़ी जानकारियां हासिल करने में जुटी जोडी ने कहा कि इतिहास हमेशा जीवंत होता है। इससे मौजूदा युवा पीढ़ी को इतिहास जानने का मौका मिलता है।
पंचकूला के एक होटल में रुकी जोडी ने भारतीय कला, संस्कृति और लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कोशिश है कि पहले विश्वयुद्ध में शामिल भारतीयों की उपलब्धियों को रायल पवेलियन तक पहुंचाया जाए, ताकि पूरी दुनिया के लोगों को इतिहास के पन्नों को नए सिरे से देखने का मौका मिल सके।