{"_id":"57f3c4cd4f1c1bcd4e26f6cb","slug":"first-time-in-india-people-can-apply-for-voter-card-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली बारः अब फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं वोट, जानिए कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारः अब फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं वोट, जानिए कैसे?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पहली बार एक बड़ी कवायद की जा रही है। लोग अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवा सकेंगे। अब फेसबुक नए वोटरों को याद दिलाएगा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लें।
युवाओं में फेसबुक के क्रेज को देखते हुए चुनाव आयोग ने अब नए वोटरों के लिए इसी सोशल नेटवर्किंग साइट का सहारा लेने का फैसला किया है। देश के पांच राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
फेसबुक इंडिया ने इन राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के समझौता किया है। इसके तहत युवाओं को मतदाता के तौर पर रजिस्टर्ड कराने को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए फेसबुक ने रजिस्टर टु वोट फीचर शुरू किया है।
विज्ञापन
छह अक्तूबर को फेसबुक का प्रयोग करने वाले इन पांचों राज्यों के 18 साल से अधिक की उम्र के लोगों को न्यूज फीड द्वारा याद कराया जाएगा कि वे रजिस्टर टु वोट बटन का इस्तेमाल कर अपना वोट बनवाएं।

देश के 6 राज्यों में शुरू होगी ये व्यवस्था
SD
फेसबुक इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अनखी दास ने कहा कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग फेसबुक द्वारा एक-दूसरे से जुड़ते हैं। अब इस माध्यम द्वारा पांच राज्यों के मतदाताओं को वोट बनवाने और मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया जाएगा, अन्य सूचनाएं मुहैया कराई जाएंगी।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि यह सुविधा पंजाब के वोटरों के लिए छह अक्तूबर, मणिपुर के लोगों के लिए सात, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आठ और गोवा के लोगों के लिए नौ अक्तूबर को उपलब्ध होगी। पंजाब में सात अक्तूबर को यह मुहिम बंद कर दी जाएगी। इसके बाद रजिस्टर किए गए नाम जनवरी-2017 में दर्ज किए जाएंगे।
जिन मतदाताओं ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, वे सात अक्तूबर तक फॉर्म ऑनलाइन भर दें या हार्ड कॉपी जमा करा दें। मुहिम का मकसद यह है कि कोई भी योग्य मतदाता वोट डालने के अधिकार से वंचित न रह जाए। मतदाता सीईओ पंजाब के फेसबुक पेज पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।