{"_id":"e38b6c8e1ba46fe7f082472bb094170e","slug":"first-time-32-women-fought-loksabha-election-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार इस राज्य में 32 महिलाएं लडेंगी लोकसभा चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार इस राज्य में 32 महिलाएं लडेंगी लोकसभा चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Mar 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के अस्तित्व में आने के बाद से लोकसभा चुनावों में इस बार पहला मौका है जब नामांकन भरने वाली महिला प्रत्याशियों की संख्या प्रदेश में अब तक हुए लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में 32 महिला उम्मीदवारों ने नामांकन नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
इस बार राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 299 प्रत्याशिया ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिनमें 267 उम्मीदवार पुरुष जबकि 32 महिलाएं हैं।
इस प्रकार राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कुल प्रत्याशियों में महिलाओं का प्रतिशत केवल 10.7 है। हरियाणा निर्माण के बाद 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं थी।
विज्ञापन
इसके बाद 1971 में एक महिला और 1977 में दो महिला प्रत्याशी चुनाव में उतरी थीं। इसके बाद हुए लोकसभा चुनावों में धीरे-धीरे महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ती रही।
विज्ञापन