फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first merit list of admission in govt. colleges published, watch here

सरकारी कॉलेजों में दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें

Fri, 03 Jul 2015 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 03 Jul 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
first merit list of admission in govt. colleges published, watch here

शहर के सरकारी कॉलेजों में 2015 सत्र में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। सभी सरकारी कॉलेज के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट www.dhechd.org पर स्टूडेंट्स शुक्रवार को मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


कॉलेजों में बीएससी, बीबीए और बीसीए की मेरिट लिस्ट शुक्रवार को लग जाएगी। पहली बार सभी सरकारी कॉलेजों में बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की सीटों पर सेंट्रलाइज्ड दाखिला होगा।
विज्ञापन


बीकॉम की तरह ही इस बार बीएससी में दाखिला आसान नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार सरकारी कॉलेज में बीएससी में कट ऑफ 80 से 85 फीसदी रहने की उम्मीद है। बीएससी कोर्स में सीटों के मुकाबले 7 गुणा अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी नॉन मेडिकल की 410 सीटों के लिए 2700 से अधिक आवेदन फॉर्म जमा हुए हैं। वहीं मेडिकल की 320 सीटों के लिए 1651 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है।

बीएससी कोर्स में यूटी पूल में 700 और जनरल पूल में 2 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। बीएससी मेडिकल में यूटी पूल में 395 और जनरल कोटे में 1256 आवेदन आए हैं। छह जुलाई से दाखिले के लिए काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी।
 
बीएससी नॉन मेडिकल के लिए सीटें
जीसीजी 42..............180
जीसीजी 11..............200
जीसीएम 11..............210

बीएससी मेडिकल के लिए सीटें
जीसीजी-42..............220
जीसीजी-11..............160
जीसीएम-11..............140

बीसीए के लिए सीटें
गवर्नमेंट कॉलेज-46..............40
जीसीएम-11..............80
जीसीजी-42..............80
जीसीजी-11..............80

बीबीए की सीटें
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स-42..............40
जीसीएम-11..............80
कुल 120 सीटों के लिए अभी तक 783 आवेदन पहुंच चुके हैं।
             
स्टूडेंट्स के लिए जरूरी टिप्स

-6 जुलाई से फर्स्ट ईयर में दाखिले के लिए कॉलेजों में काउंसिलिंग होगी।
-काउंसिलिंग के समय स्टूडेंट्स को कमेटी के सामने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे।
-दाखिला मिलते ही स्टूडेंट्स को फीस जमा करनी होगी।
-कॉलेज में हॉस्टल पाने के लिए अलग से हॉस्टल फॉर्म भरना होगा।
-काउंसिलिंग के लिए समय पर कॉलेज में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed