{"_id":"be80ff1c4b43ffdce0fe23bf2e1884df","slug":"first-lok-adalat-of-year-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल की पहली लोक अदालत, निपटे 8582 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल की पहली लोक अदालत, निपटे 8582 केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Mar 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-43 की जिला अदालत में वर्ष की पहली लोक अदालत लगाई गई। इस दौरान कुल 28 बैंच लगाई गई और मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) केस, हिंदू मैरिज एक्ट (एचएमए) केस, सिविल केस, रेंट केस, एग्जीक्यूशन सिविल अपील, कंपाउंडेबल क्रिमिनल केस, चेक बाउंसिंग की शिकायतें, बैंक केस, ट्रैफिक चालान आदि का निपटारा किया गया।
शनिवार को सेक्टर-43 की जिला अदालत में लोक अदालत हुई। इसमें सत्र न्यायाधीश एसके अग्रवाल ने सभी बैंचों का दौरा किया। लोक अदालत में कुल 8582 केस का निपटारा किया गया।
इस दौरान सत्र न्यायधीश एसके अग्रवाल तथा एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल केके जैन ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से याचिकाकर्त्ताओं का जहां समय बचता है, वहीं पैसे की भी बचत होती है। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चौहान सहित कई वकील मौजूद थे।