{"_id":"057c145256c991e3afc7ce7b9132be92","slug":"first-international-flights-for-chandigarh-from-france-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस से लैंड करेगी चंडीगढ़ में पहली इंटरनेशनल फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस से लैंड करेगी चंडीगढ़ में पहली इंटरनेशनल फ्लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 24 जनवरी को पहली इंटरनेशनल फ्लाइट लैंड करेगी। यह लैंडिंग फ्रांस के राष्ट्रपति के विमान की होगी। इसे इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि अभी यह सब प्रस्तावित ही है। चंडीगढ़ प्रशासन के सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद चंडीगढ़ आएं, उससे बेहतर यह होगा की उनका प्लेन सीधा चंडीगढ़ ही उतरे। वैसे भी चंडीगढ़ का इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के अधिकारी इस संबंध में केंद्र सरकार से बात करेंगे। वह अलग बात है कि अभी तक यर्हां से किसी भी इंटरनेशनल फ्लाइट ने टेक ऑफ या लैंडिंग नहीं की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 सितंबर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। लेकिन उसके बाद भी एयरपोर्ट से केवल घरेलू उड़ाने ही संचालित हो रही हैं।
यह पहला मौका होगा जब कोई इंटरनेशनल फ्लाइट यहां उतरेगी। राष्ट्रपति का विमान होने से यह पल इतिहास केपन्नों में दर्ज हो जाएगा।