{"_id":"670ef6fd7c917a00120b9ca4","slug":"first-insisted-on-releasing-the-results-in-the-code-of-conduct-itself-now-waiting-even-after-a-week-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-540655-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पहले आचार संहिता में ही परिणाम जारी कराने को लगाया जोर, अब सप्ताह बाद भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पहले आचार संहिता में ही परिणाम जारी कराने को लगाया जोर, अब सप्ताह बाद भी इंतजार
विज्ञापन
-एचएसएससी ने ग्रुप सी के 25,562 हजार पदों का जारी करना है परिणाम
-17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी का है शपथ ग्रहण समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ग्रुप सी के 25,562 पदों का परिणाम जारी करने को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने आचार संहिता के दौरान पूरा जोर लगाया। बाकायदा इसके लिए दो बार मुख्य सचिव को पत्र लिखकर हाईकोर्ट के फैसले का हवाला भी दिया गया और चुनाव आयोग से अनुमति भी मांगी गई। हालांकि, आयोग ने इसके लिए मंजूरी नहीं दी। अब हरियाणा में 8 मार्च के बाद से आचार संहिता हट चुकी है और इसको एक सप्ताह बीत चुका है। बावजूद इसके आयोग परिणाम जारी नहीं कर पा रहा है।
विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कई कैटेगरी का परिणाम जारी किया था, लेकिन 240 कैटेगरी के कुल 25,562 पदों का परिणाम अटक गया था। आयोग ने इसके लिए मुख्य सचिव को दो बार पत्र लिखा और कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार परिणाम जारी करना जरूरी है, इसलिए इसकी अनुमति दी जाए। चुनाव आयोग के पास भी पत्र भेजा गया। आयोग ने दलील दी थी कि परिणाम लगभग तैयार है और इसको जारी करना है, लेकिन अनुमति नहीं मिली। अब 8 अक्तूबर को चुनाव परिणाम आने के बाद आचार संहिता हट चुकी है, लेकिन सप्ताह बीतने पर भी आयोग परिणाम जारी नहीं कर पाया है। इससे अभ्यर्थियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस बारे में आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह का कहना है कि आयोग अपनी तैयारियों में जुटा है। संभावना है कि जल्द ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
सीएम सैनी ने किया था वादा, शपथ से पहले परिणाम
विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वादा किया था कि वह दोबारा से सीएम पद की शपथ बाद में लेंगे, इससे पहले वे भर्तियों का परिणाम जारी कराएंगे और युवाओं को नियुक्ति भी देंगे। इसको लेकर सरकार ने आयोग को परिणाम में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। बावजूद इसके एक सप्ताह बीतने पर भी आयोग किसी कैटेगरी का परिणाम जारी नहीं कर पाया है। इधर, अभ्यर्थियों का लगातार इंतजार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
एचपीएससी ने जारी किया 1756 पदों का परिणाम
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने 1756 पदों का परिणाम जारी किया है। एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह परिणाम देखा जा सकता है। जिनका परिणाम जारी किया गया है, उनमें 840 पीजीटी गणित, 512 पीजीटी बायोलाॅजी, 104 पीजीटी पंजाबी, 46 पीजीटी संस्कृत मेवात केडर, 25 पीजीटी संगीत, 13 पीजीटी कला संकाय के साथ-साथ 203 असिस्टेंट इंजीनियर सिविल और 13 असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के पद शामिल हैं।