फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first exclusive interview of bjp senior leader arun jaitley

INTERVIEW: पाक संबंधों पर खुलकर बोले जेटली

Mon, 21 Apr 2014 11:04 AM IST
सतिंदर बैंस/अमर उजाला, अमृतसर से
सतिंदर बैंस/अमर उजाला, अमृतसर से Updated Mon, 21 Apr 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
first exclusive interview of bjp senior leader arun jaitley

वरिष्ठ नेता और अमृतसर लोकसभा सीट से अकाली-भाजपा के सांझे उम्मीदवार अरुण जेटली ने कहा है कि वे पाकिस्तान से अच्छे संबंधों के पक्ष में हैं लेकिन राष्ट्र की सुरक्षा की कीमत पर पाकिस्तान से व्यापार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में जेटली ने कहा कि पाकिस्तान और भारत में व्यापार बढ़े यह तो भाजपा भी चाहती है लेकिन देश की सुरक्षा की कीमत पर रिश्ते नहीं सुधारे जा सकते। हम झुककर कोई समझौता नहीं कर सकते।
विज्ञापन

 

तीखे सवाल और जेटली के जवाब

first exclusive interview of bjp senior leader arun jaitley

आप कांग्रेस उमीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह की तुलना में खुद को कैसे देखते हैं?
- हम दोनों अलग अलग व्यक्तित्व हैं। दोनों की सोच अलग है। दोनों का स्वभाव अलग है। दोनों अलग अलग जगह से हैं। मैं सोचता हूं कि मैं जीतने के लिए आया हूं और जीतूंगा।

क्या आपको लगता है नवजोत सिंह सिद्धू के चुनाव प्रचार में न आने से भाजपा को नुकसान हो रहा है?

- नहीं ऐसा नहीं है। उनके होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। बाकी इसका निर्णय तो तब होगा जब चुनाव का रिज़ल्ट आएगा।

क्या आप अपनी जीत को लेकर घबराए हुए हैं?

first exclusive interview of bjp senior leader arun jaitley

आप ने चुनाव में अपनी विशेष टीम को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। क्या आप अपनी जीत को लेकर घबराए हुए हैं?
- मैं घबराया नहीं हूं। यह तो मेरी गुडविल है कि मेरे दोस्त और रिश्तेदार सभी चुनाव प्रचार के लिए आए हुए हैं। अमृतसर के भाजपा वर्कर भी चुनाव में पूरा साथ दे रहे हैं। मुझे अकाली दल का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में बहुत रोष है और भाजपा की कारगुजारी इतनी बेहतर नहीं रही। क्या यह बात आपके लिए चिंता का विषय है?
- यह चुनाव स्थानीय मुद्दों पर नहीं लड़ा जा रहा है। राष्ट्र के सामने बड़े मुद्दे हैं जैसे भारत की आर्थिक दुर्दशा को कैसे सुधारना है। राष्ट्र की सुरक्षा का मुद्दा है। रोज़गार के नए साधन कैसे जुटाने हैं। इस समय लोगों को लग रहा है कि भाजपा एक स्थिर सरकार देने की स्थिति में है। लोगों की नज़रें नरेंद्र मोदी पर हैं और मोदी की लहर नज़र आ रही है।

विज्ञापन

अमृतसर से बाहर नहीं जा पा रहे?

first exclusive interview of bjp senior leader arun jaitley

अमृतसर में चुनाव के चलते आप यहां से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। क्या आपको नहीं लगता कि आप भाजपा के राष्ट्रीय नेता होने के बावजूद देश के दूसरे हिस्सों में नही जा पा रहे?
- यह ठीक है कि अमृतसर में बिज़ी हूं लेकिन पहले भी दूसरे क्षेत्रों में जाता रहा हूं अब 30 अप्रैल के बाद फिर से जाना होगा।

पंजाब में ड्रग्स और बिगड़ रही क़ानून व्यवस्था के बारे में आपका क्या कहना है?
- जैसा मैंने पहले भी कहा है कि मेरा फोकस राष्ट्रीय मुद्दों पर है। ये सब बातें इस चुनाव में असर नहीं करेंगी।

आप के खिलाफ सबसे ज़्यादा कौन सी बात जाती है?
- ऐसा कुछ नहीं है जो मेरे विरुद्ध हो। मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं। भाजपा एकजुट होकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।

सिद्धू के प्रचार न करने से विचलित नही हूं

first exclusive interview of bjp senior leader arun jaitley
जेटली से पूछा गया था कि अमृतसर चुनाव में पाकिस्तान के साथ व्यापार बढ़ाए जाने का मुद्दा कांग्रेस भुना रही है तो भाजपा का क्या रवैया है। इस पर उन्होंने ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे प्रभावी नहीं है। यह चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। जेटली इस बात से सहमत नहीं हैं कि पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों का आक्रोश कोई मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो मनमोहन सिंह की सरकार के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है। इंटरव्यू के दौरान जेटली ने इस बात से भी इनकार किया कि मौजूदा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की गैरहाजि़री से उनको नुकसान हो रहा है।

सिद्धू नहीं आए, इसका कोई असर है या नहीं, इसका पता तो चुनाव नतीजा देखकर ही चलेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें अकाली दल से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। भाजपा के वर्कर जी जान से काम कर रहे हैं। हम जीतने के लिए आए हैं और जीतकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed