फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first comment of punjab CM Badal on arun jaitley defeat from amritsar

जेटली की हार से कोई फर्क नहीं पड़ेगा : बादल

Mon, 19 May 2014 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 19 May 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
first comment of punjab CM Badal on arun jaitley defeat from amritsar

भाजपा धुरंधर अरुण जेटली की अमृतसर में करारी हार पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि शिअद ने तो अमृतसर में दो विधानसभा हलकों में लीड दिलाई थी।

विज्ञापन


हार के लिए क्या फिर भाजपा पूर्ण रूप से जिम्मेदार है ? इस पर बादल ने कहा कि शांति रखो... शांति रखो। सीएम बादल सोमवार को जालंधर में एक निजी दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से खास बातचीत की। बादल से पूछा गया कि जेटली की हार की जिम्मेदारी लेकर निकायमंत्री अनिल जोशी ने तो त्यागपत्र दे दिया है?
विज्ञापन


तो क्या राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को भी त्यागपत्र दे देना चाहिए। इस पर बादल ने कहा कि शिअद ने तो विधानसभा हलकों से जेतली को लीड दिलाई है। जेटली का हार का उनको दुख है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

बादल ने कहा, केंद्र से कुछ नहीं मांगेंगे

first comment of punjab CM Badal on arun jaitley defeat from amritsar

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिअद की क्या भूमिका होगी? क्या हरसिमरत कौर बादल पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगी, इस पर सीएम बादल ने कहा कि हम केंद्र सरकार से कुछ नहीं मांगेंगे और कोई मांग नहीं रखी जाएगी।

बठिंडा में तीन लाख वोट से जीत का दावा करने के मामले में क्या शिअद की हवा निकल गई है? इस पर बादल ने कहा कि इस बार शिअद को वोट अधिक पड़े हैं लेकिन वे आगे के सवाल को टाल गए।

बादल ने कहा कि शिअद के बारे में कांग्रेस व अन्य लोगों ने काफी गलत प्रचार किया, हमारा नाम ड्रग के कारोबार से जोड़कर प्रचार किया गया। जबकि कांग्रेस की केंद्र सरकार ही पंजाब में ड्रग के लिए जिम्मेदार है।

आम आदमी पार्टी सिर्फ एक उबाल

first comment of punjab CM Badal on arun jaitley defeat from amritsar

आम आदमी पार्टी के पंजाब में प्रदर्शन पर बादल ने कहा कि यह सिर्फ एक उबाल है जो खत्म हो जाएगा। लोगों ने दिल्ली का हाल देख लिया है, लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी इस बार भी सेकेंड पोजिशन पर है, इस पर बादल ने कहा कि पंजाब में ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed