फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First Bird Walk in Chandigarh on 19th August

चंडीगढ़ः पहली बर्ड वॉक 19 को, अब हर महीने के तीसरे हफ्ते में होगा आयोजन

Wed, 01 Aug 2018 09:46 AM IST
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
First Bird Walk in Chandigarh on 19th August
बर्ड वॉक के लिए बनाई गई केबिन
पक्षी प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। पक्षियों को करीब से देखने और उसे जानने के लिए चंडीगढ़ की पहली बर्ड वॉक का आयोजन 19 अगस्त को सिटी फारेस्ट में होगा। अब हर महीने के तीसरे हफ्ते में बर्ड वॉक का आयोजन होगा। इसमें इच्छुक शहरवासियों को आमंत्रित किया जाएगा। पक्षियों को देखने और उनकी हर खूबियों को बताने के लिए साथ में पक्षी विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। जो पक्षियों की प्रजाति, रहन-सहन, खान-पान, व्यवहार और रंग के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
विज्ञापन


इसके लिए चंडीगढ़ के बर्ड क्लब ने भी काफी मेहनत की है। फारेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया है कि इसकी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर डाल दी जाएगी और जो भी बर्ड वॉक में हिस्सा लेने के इच्छुक होंगे, वे बेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


सिटी फारेस्ट में हैं 67 पक्षियों की प्रजातियां
हाल ही में बने सिटी फारेस्ट में 67 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां हैं। पहले यहां पर इतनी प्रजातियां नहीं थीं। सुखना लेक के समीप सिटी फारेस्ट बनने के बाद गवर्नर एवं प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पर्यावरण डिपार्टमेंट और बर्डवॉचरों से पक्षियों से संबंधित कुछ एक्टिविटीज करने को कहा था। डिपार्टमेंट व बर्ड वॉचरों ने पक्षियों की संख्या बढ़ाने के लिए कई प्रयोग किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैबीडेट बनाए गए। फलदार और घने पौधे लगाए। दाना और पानी रखा गया। उसके बाद धीरे-धीरे पक्षियों की संख्या बढ़ी। पर्यावरण डिपार्टमेंट के डायरेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि पक्षियों की अब तक कुल 67 प्रजातियां हैं। जैसे-जैसे पेड़ बढ़ेंगे, वैसे-वैसे पक्षियों की संख्या बढ़ेगी।

First Bird Walk in Chandigarh on 19th August
केबिन
ट्रैकिंग की तरह करना होगा अप्लाई
पर्यावरण विभाग के डायरेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि जिस तरह से ट्रैकिंग के लिए अप्लाई करना होता था, ठीक उसी तरह से बर्ड वॉक के लिए अप्लाई करना होगा। इसका फार्म चंडीगढ़ फारेस्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। सबको सिटी फारेस्ट में पहुंचना होगा। वहां पर बर्ड वॉचरों की टीम बाइनाकुलर के साथ मौजूद रहेगी, जो पक्षियों के बारे में बताएगी। संतोष कुमार ने बताया कि इसका मकसद लोगों को पक्षियों के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे पक्षियों को सुरक्षित रखने में मदद करें। यह हर महीने के तीसरे हफ्ते में आयोजित होगी।

माइग्रेंट बर्ड देखने का है क्रेज
चंडीगढ़ पक्षियों के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां पर काफी संख्या में माइग्रेट पक्षी आते हैं। इन्हें देखने के लिए पर्यावरण डिपार्टमेंट की ओर से सर्दियों के वक्त इंतजाम किए जाते हैं। मगर अब रेजिडेंट बर्ड्स के लिए इस तरह के इंतजाम होंगे। चंडीगढ़ में करीब 400 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इन्हें देखने के लिए बर्ड वॉचर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाते हैं। इसका एक मकसद यह भी है कि लोगों में रेजिडेंट पक्षियों का क्रेज बढ़े ताकि उनकी संख्या बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित रखने में शहरवासी भी मदद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed