{"_id":"63babdb7868234656316a508","slug":"firozpur-youth-died-in-a-road-accident-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: कनाडा में सड़क हादसे में जीरा के नौजवान की मौत, वर्क वीजा पर गया था, घर में मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: कनाडा में सड़क हादसे में जीरा के नौजवान की मौत, वर्क वीजा पर गया था, घर में मातम
Sun, 08 Jan 2023 06:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Jan 2023 06:31 PM IST
सार
परिजनों का कहना है कि उसका शव भारत भेजने के लिए कनाडा में नरिंदर के दोस्त सतनाम सिंह, इंद्रजीत सिंह, अर्शदीप सिंह व हरप्रीत सिंह अपने अन्य दोस्तों से धनराशि एकत्र कर रहे हैं। परिवार के लोग नरिंदर के शव का इंतजार कर रहे हैं। रिश्तेदार अफसोस जताने नरिंदर के घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
नरिंदर सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के कैंब्रिज ओंटारिया में सड़क हादसे में जीरा के 23 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। वह ओवरटेक कर कार आगे निकालने का प्रयास कर रहा था। तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। युवक वर्ष 2019 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और पढ़ाई पूरी होने पर कुछ माह पहले ही उसे वर्क वीजा मिला था।
विज्ञापन
जीरा निवासी जसविंदर सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई नरिंदर सिंह (23) सन 2019 में कनाडा स्टडी वीजा पर गया था। वहां पर उसने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी। कुछ माह पहले ही उसे वर्क वीजा मिला था, उसके वर्क वीजा मिलने पर परिवार के सभी सदस्य खुश थे। उन्हें जब पता चला कि सड़क हादसे में नरिंदर की मौत हो गई। घर में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। जसविंदर ने बताया कि नरिंदर ओवरटेक कर कार आगे निकालने का प्रयास कर रहा था तभी। बर्फ होने के चलते उसकी कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में नरिंदर की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि उसका शव भारत भेजने के लिए कनाडा में नरिंदर के दोस्त सतनाम सिंह, इंद्रजीत सिंह, अर्शदीप सिंह व हरप्रीत सिंह अपने अन्य दोस्तों से धनराशि एकत्र कर रहे हैं। परिवार के लोग नरिंदर के शव का इंतजार कर रहे हैं। रिश्तेदार अफसोस जताने नरिंदर के घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
जलालाबाद: दाना मंडी में मिली व्यक्ति की लाश
अनाज मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना पाकर वारदातस्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सतपाल पुत्र खान सिंह निवासी नौ बहिराम शेर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि सतपाल एक-डेढ़ साल से अकेला रहता था। वह दिहाड़ी करता था। रविवार तड़के उसकी लाश जलालाबाद की अनाज मंडी में मिली है।