फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   firozpur railway division cancelled passenger trains due to fog

यात्रीगण ध्यान दें! धुंध के चलते रद्द की गई 12 ट्रेनें, जानिए कौन-कौन सी?

Wed, 09 Nov 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 09 Nov 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
firozpur railway division cancelled passenger trains due to fog
रेल - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में सफर करने वाले लोग ध्यान दें। धुंध के चलते रेलवे की ओर से 12 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेल डिवीजन फिरोजपुर ने ऐसा किया है। दरअसल, फॉग रेल अधिकारियों के लिए परेशानी का सबक बनी है। फॉग में कोई रेल दुर्घटना न हो इसके लिए रेलवे ने पटरी की देखरेख के लिए गैंगमैनों की पेट्रोलिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन


रेल अधिकारियों के मुताबिक फॉग को देखते हुए रात के 11 बजे से सुबह के पांच बजे तक रेल पटरी की देखरेख के लिए गैंगमैनों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। छह किलोमीटर के अंतर्गत दो गैंगमैन पटरी पर पेट्रोलिंग करेंगे। ट्रेन पायलट को सिग्नल की सूचना देने के लिए फॉग पटाखों का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


गैंगमैनों को फॉग पटाखे दिए गए हैं, जो रेल पटरी पर लगाकर पायलट को स्टेशन और सिग्नल का संदेश देंगे। पायलटों को आदेश दिए गए हैं कि जिस स्टेशन के नजदीक या रास्ते में कहीं भी फॉग अधिक हो ट्रेन की रफ्तार धीमी की जाए। ठंड में कई बार ट्रैक टूट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें हुईं रद्द

firozpur railway division cancelled passenger trains due to fog
ट्रेन - फोटो : ‌File Photo
रेल डिवीजन फिरोजपुर ने धुंध के चलते हुए बारह पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी हैं। जिनमें फिरोजपुर-दिल्ली, जालंधर-होशियारपुर, जालंधर-अमृतसर, फाजिल्का-कोटकपुरा, कोटकपुरा-फाजिल्का, फिरोजपुर-जालंधर, जालंधर-फिरोजपुर, लुधियाना-जालंधर, जालंधर-लुधियाना, अमृतसर-पठानकोट, पठानकोट-अमृतसर व एक अन्य पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed