{"_id":"59f6c2d64f1c1bb6678b83e1","slug":"firozpur-gangrape-victim-died-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"16 साल की लड़की से गैंगरेप, मौत के बाद सामने आया वो सच, कांप गए सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 साल की लड़की से गैंगरेप, मौत के बाद सामने आया वो सच, कांप गए सब
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 साल की लड़की को चार युवक उठाकर ले गए और बारी-बारी हवस बुझाई। तीन दिन बाद लड़की की मौत हो गई और फिर ऐसा सच सामने आया, कांप गए सब। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। जलालाबाद के गांव महालम में एक रोंगटे खड़ेकर देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल से लौट रही प्लस वन की नाबालिग छात्रा के मुंह में ड्रग्स डालकर युवकों ने अपहरण कर लिया और गैंगरेप के बाद उसे सड़क पर फेंक गए।
घटना के चौथे दिन शनिवार को लड़की की मौत हो गई। गैंगरेप में शामिल युवक उसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 25 अक्तूबर बुधवार को सुबह उनकी 16 वर्षीय बेटी अपनी सहेलियों के साथ पैदल पास के गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने गई थी। परिजनों ने बताया कि शाम 5 बजे तक बेटी जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू हुई।
पीड़िता की मां ने उसकी सहेलियों से भी पूछताछ की, लेकिन बेटी का पता नहीं चला। शाम 5.30 बजे किसी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी गांव महालम के पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बेहोश पड़ी है। मां और गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो छात्रा बेहोशी की अवस्था में मिली। उसके कपड़े खून से लथपथ थे। वे लोग उसे लेकर घर पहुंचे।

बदनामी के डर से नहीं दी सूचना
gangrape
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
गरीबी और बदनामी के डर से परिजनों ने न तो पुलिस को मामले की शिकायत दी और न ही अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार शाम को बेटी को होश आया तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
लड़की ने बताया कि वह स्कूल से घर लौट रही थी कि गांव महालम के पेट्रोल पंप के पास उसके स्कूल का एक नाबालिग छात्र अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक पर आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके मुंह में कोई नशीला पाउडर डाल दिया।
नशे के कारण उसका सिर घूमने लगा। आरोपी उसे बाइक पर बैठा कर एक सुनसान कमरे में ले गए वहां पर पहले से ही दो युवक मौजूद थे। चारों लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद आरोपी उसे पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गए।

नशा तस्करी के लिए बदनाम है गांव महालम
gangrape
छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले चारों आरोपी गांव महालम के रहने वाले हैं। महालम नशे के कारोबार में बदनाम है। यहां से कई बार पुलिस ने लोगों के घरों के अंदर व छतों पर पड़ी पानी की टंकियों में से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। यहां के अधिकांश लोग चूरापोस्त, स्मैक, हेरोइन, अवैध शराब व अफीम का धंधा करते हैं। गांव की कई महिलाओं पर भी नशीले पदार्थ बेचने के मामले दर्ज हैं।
छात्रा को नशीले पाउडर खिलाने की बात पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी। मुख्य आरोपी को नामजद कर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
- ओम प्रकाश, एसएचओ, जलालाबाद