फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing outside house of 'AAP' candidate Suresh Khajuria

'आप' प्रत्याशी के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, सुरक्षा में तैनात कमांडो हिरासत में

Fri, 22 Sep 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Fri, 22 Sep 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
firing outside house of 'AAP' candidate Suresh Khajuria
demo pic
गुरदासपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रिटायर्ड मेजर जनरल सुरेश खजुरिया की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस कमांडो ने वीरवार सुबह तड़के खजुरिया के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में आसपास के कई घरों और गाड़ियों में गोलियां लगी।
विज्ञापन


हालांकि इससे किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी कमांडो को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कमांडो मानसिक रूप से बीमार है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कमांडो नशे में था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस का कमांडो लखविंदर सिंह विक्टोरिया एस्टेट स्थित सुरेश खजुरिया के घर के बाहर तैनात था। लखविंदर की तैनाती दो दिन पहले ही हुई थी। लखविंदर ने वीरवार तड़के करीब चार बजे अपनी सर्विस एसएलआर-40 के साथ अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। लखविंदर सिंह ने एक मैग्जीन की 28 गोलियां चलाईं। गोलियां आसपास खड़ी कारों और घरों की खिड़कियों में लगी और कई कमरों तक भी पहुंच गईं। फायरिंग से कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान है कमांडो

firing outside house of 'AAP' candidate Suresh Khajuria
फायरिंग - फोटो : File Photo
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी कमांडो अपनी बंदूक हाथ में लेकर इधर-उधर भाग रहा था और अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था। कमांडो की लापरवाही से करीब छह गाड़ियों और कई घरों को नुकसान हुआ है। आरोपी करीब एक घंटे तक फायरिंग करता रहा। इस दौरान लोग घरों में सहमे रहे।

इसके बाद लोगों ने विक्टोरिया एस्टेट कॉलोनी की सिक्योरिटी और सुरेश खजुरिया को इसके बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही एसएसपी विवेकशील सोनी के साथ भारी पुलिस बल और सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपी का मेडिकल भी करवाया गया है ताकि पता लग सके कि वह नशे में था या नहीं। आप प्रत्याशी सुरेश खजुरिया ने बताया कि जब उन्हें आसपास के लोगों ने इस बारे में सूचित किया तो वह एक धार्मिक स्थल के लिए रवाना होने वाले थे। इस घटना के पीछे का कारण उन्हें नहीं पता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है कि पुलिस तह तक जाएगी।

आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। कमांडो नशे में था या नहीं, इसके बारे मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। खजुरिया की सुरक्षा में एक अन्य कमांडो को तैनात कर दिया गया है। 
- विवेकशील सोनी, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed