{"_id":"5dd2c9c08ebc3e550265a051","slug":"firing-on-two-youths-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में रोडरेजः ओवरटेक को लेकर हुआ झगड़ा, कार से उतारकर मारी गोली, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में रोडरेजः ओवरटेक को लेकर हुआ झगड़ा, कार से उतारकर मारी गोली, दो घायल
Tue, 19 Nov 2019 12:51 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्बन एस्टेट में रेडियो स्टेशन के नजदीक लाइट के पास रविवार रात 9 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब रोजरेज में एक कार सवार युवकों ने दूसरी कार से युवकों को नीचे उतार कर उन पर गोलियां चला दीं। इस दौरान दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक संबंधित थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने कार्रवाई करते छह युवकों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
थाना अर्बन एस्टेट पुलिस के मुताबिक घायल युवक हरप्रीत सिंह ने बयान दिया है कि वह स्विफ्ट कार में अपने तीन दोस्तों के साथ रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस आ रहा था। अर्बन एस्टेट में रेडियो स्टेशन के नजदीक एक आई-10 कार चालक ने जब उनकी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की तो कार सवारों के साथ झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद हरप्रीत सिंह व उसके दोस्त कार में बैठकर चले गए। लेकिन आई-10 कार सवार युवकों ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर आकर कार से नीचे उतार कर गोलियां चला दीं। यह गोलियां हरप्रीत सिंह व उसके दोस्त गुरविंदर सिंह की जांघों में लगीं। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। वारदात बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन