{"_id":"5e6944b48ebc3ef40c38e9a0","slug":"firing-from-pistol-on-fellow-constable-suspended-chandigarh-news-pkl3692397137","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर रंग लगाने से नाराज कांस्टेबल ने साथी पर पिस्टल से की फायरिंग, सस्पेंड और केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होली पर रंग लगाने से नाराज कांस्टेबल ने साथी पर पिस्टल से की फायरिंग, सस्पेंड और केस दर्ज
Thu, 12 Mar 2020 11:21 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर 3 थाना अंतर्गत वीआईपी सिक्योरिटी में तैनात एक कांस्टेबल ने होली पर रंग लगाने को लेकर साथी कांस्टेबल पर सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली कांस्टेबल के सिर पर नहीं लगी। वारदात के बाद मामला आला अफसरों तक पहुंचा। पुलिस विभाग ने कांस्टेबल राजकरण के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर सस्पेंड कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार कांस्टेबल राजकरण और प्रदीप वीआईपी सिक्योरिटी में तैनात हैं। बीते दिन दोनों सेक्टर 3 थाना अंतर्गत ड्यूटी दे रहे थे। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान प्रदीप राजकरण को होली के मौके पर रंग लगाना चाहता था, लेकिन राजकरण ने इस पर एतराज जताना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच हंगामा शुरू हो गया। इस बीच वहां मौजूद अन्य लोगों ने मामले को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन मामला सुलझने के बजाय और जायदा बिगड़ गया।
कांस्टेबल राजकरण ने प्रदीप पर सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि लोगों के बीच बचाव के कारण गोली प्रदीप के सिर के पास से गुजर गई। प्रदीप बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद मामले को दबाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया। इसके बाद राजकरण को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
एक राउंड हुई फायरिंग
बताया गया कि गुस्साए राजकरण ने प्रदीप पर एक राउंड फायर किया। अगर बीच बचाव न किया जाता तो और भी फायरिंग हो सकती थी। सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद राजकरण वहां से फरार हो गया था। वहीं, सेक्टर 3 थाना पुलिस कांस्टेबल प्रदीप की शिकायत पर मामले की छानबीन में जुट गई है। राजकरण की पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। मामले में अभी तक राजकरण की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, आला अधिकारियों ने मामले को लेकर चुप्पी साधी हुई है।