{"_id":"57ea96834f1c1b906c575f85","slug":"firing-between-two-groups-in-moga-punjab-cctv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामूली सी बात पर दो गुटों में चलीं गोलियां और तलवारें, CCTV में कैद तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली सी बात पर दो गुटों में चलीं गोलियां और तलवारें, CCTV में कैद तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Wed, 28 Sep 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
दो गुटों में चलीं गोलियां और तलवारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा के न्यू गीता कालोनी में सोमवार देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में घायल युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।
थाना सिटी साउथ प्रमुख दर्शन सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी परवाना नगर, मोगा और जसवंत सिंह गांव जैमलवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों आरोपियों को इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि हरभिंदर सिंह निवासी मोहल्ला अंगदपुरा के बयान पर उक्त गिरफ्तार आरोपियों के अलावा बलराज सिंह, दुर्लभ सिंह, देविंदर सिंह तीनों ही गांव बुकनवाला के अलावा सुखराज सिंह, सरन सिंह गांव सिंघावाला, सुखी निवासी बस्ती मोहन सिंह, मोगा और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अदालत ने आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा
दो गुटों में चलीं गोलियां और तलवारें
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कुछ आरोपी नशा तस्करी का धंधा करने वाले परिवारों से हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी का पिंदर सिंह नाम के युवक से सोमवार को मामूली झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद दोनों ने एक दूसरे को ललकारा था।
न्यू गीता कालोनी में दोनों गुटों का टकराव हो गया। दोनों गुटों में हवाई फाइरिंग, तलवार बाजी, ईंट-पत्थर चले। मामला बढ़ता देख दुकानदारों ने दुकानें बंद कर ली। घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई और दोनों गुटों को अलग कराया। डीएसपी सिटी हरिंदर सिंह डोड ने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।