फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire kill insects in bathroom woman scorched

बाथरूम में कीड़े मारने के लिए लगाई आग, चपेट में आकर महिला झुलसी

Thu, 27 Aug 2020 09:46 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Fire kill insects in bathroom woman scorched
मनीमाजरा। बाथरूम में कीड़े मारने के लिए लगाई आग की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। पत्नी को किसी तरह आग से बचाकर पति जीएमसीएच-32 लेकर पहुंचा, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। महिला की पहचान सुंदर नगर के बिमला देवी के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रायपुरकलां के सुंदर नगर स्थित ईडब्ल्यूएस मकान नंबर 284 सी में रहने वाली महिला बिमला देवी ने अपने बयान में बताया कि मंगलवार रात को 11.14 बजे वह अपने घर के बाथरूम में लगे कीड़े को भगाने के लिए केरोसिन के तेल से आग लगाई थी। कीड़ों को मारते अचानक आग की चपेट में आ गई। आग लगते ही उसने मदद के लिए पुकारा तो उसका पति सूरभान दौड़ कर आया और उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। जीएमसीएच-32 में महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed