फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire incidents in many cities of Punjab on Diwali

दिवाली पर आग का तांडव: पंजाब में कई जगहों पर लगी आग, फिरोजपुर में दुकान तो जालंधर में घर का सामान राख

Fri, 05 Nov 2021 10:11 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Nov 2021 10:11 PM IST
सार

दिवाली पर पंजाब के कई शहरों में आग ने तांडव मचाया। फिरोजपुर में आग लगने की तीन घटनाएं सामने आईं। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। अमृतसर के पुतलीघर में तीन दुकानों में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। पठानकोट में एक दुकान तो वहीं जालंधर में घर में आग लगने की खबर है। गनीमत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
Fire incidents in many cities of Punjab on Diwali
अमृतसर में दुकानों में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजपुर में दीपावली पर झाडू़ के गोदाम और बिस्तर-डिस्पोजबल क्रॉकरी के गोदाम में पटाखे से आग लग गई। इसके अलावा मंडी लाधुका में गैस वेल्डिंग करने वाले खोखे पर पटाखे से लगी आग से जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में आसपास की लगभग तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। इन तीनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। फिरोजपुर के जीरा विधानसभा हलका स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा रोड पर बने झाडू के गोदाम में दागा हुआ पटाखा आ गिरा, जिससे गोदाम में आग लग गई। आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन गोदाम में पड़ी सभी झाड़ू जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

  
मंडी लाधुका में भी गैस वेल्डिंग के खोखे पर एक पटाखा आकर गिरा। लकड़ी का खोखा होने के कारण पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। खोखे में पड़ी गैस की टंकी फटने से जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में आसपास की तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाजिल्का में पटाखे से बिस्तर व डिस्पोजबल क्रॉकरी के गोदाम में आग लग गई। गोदाम के नजदीक रिहाइशी इलाका होने के कारण लोगों में अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन सारा सामान जल कर राख हो गया। बिस्तर भंडार के संचालक गुरचरण सिंह रोमी व गुरविंदर सिंह फुटेला ने बताया कि कुछ ही दिनों पहले उन्होंने विवाह के सीजन के चलते क्रॉकरी और बिस्तर मंगवा कर छत पर गोदाम में रखा था। दीपावली की रात पटाखे से गोदाम में आग लग गई।

अमृतसर: पुतलीघर में तीन दुकानों में आग, सामान जलकर राख

दीपावली की रात पुतलीघर चौक में तीन दुकानों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के 40 से ज्यादा कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सहायक डिवीजन फायर अधिकारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या पटाखे की वजह से लगी। दूसरी ओर कैंटोनमेंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जा रही है। 

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9.30 बजे पुतलीघर चौक स्थित गुलाटी क्लाथ हाउस के अंदर से अचानक धुआं निकलने लगा। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। 10 मिनट के भीतर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक आग काफी तेजी से फैल चुकी थी। कपड़े की दुकान लपटों से घिर चुकी थी। इस दौरान गुलाटी क्लाथ हाउस के पास वाली एक रेडीमेड की दुकान और चौहान आर्नामेंट्स के अंदर से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। तीनों दुकानों के अंदर रखा सामान जलकर राख हो चुका है। दुकानों के अंदर रखे कपड़े, गत्ते और प्लास्टिक लिफाफों से आग तेजी से भड़की। 

दिवाली की रात महानगर में 19 जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुईं। सबसे पहले 7.57 मिनट पर दमकल विभाग में लारेंस रोड स्थित एक पार्क में घास में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। इसके बाद जहाजगढ़ के कबाड़ और तरनतारन रोड पर एक घर में मामूली आग लगी। छेहरटा, खासा, गोल्डन एवेन्यू, कबीर पार्क, भाइ मंझ सिंह रोड, सुल्तानविंड रोड और वृंद्धावन गार्डन में भी लगी आग पर दमकल विभाग ने काबू पाया। 

पठानकोट में दुकान में लगी आग

पठानकोट के शास्त्री नगर में दिवाली की रात भयंकर आग लगने से दुकानदार का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। थाना 1 पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यूनीक रिपेयर शॉप के मालिक सुमेश ने बताया कि बीती रात वह दुकान पर पूजा करने के बाद घर चले गए। कुछ घंटों बाद मार्केट के अन्य दुकानदारों ने फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लगी है। जब तक वह पहुंचे तो आग फैल चुकी थी। स्थानीय दुकानदारों की मदद से दुकान का ताला तोड़ा और अंदर पानी फेंकना शुरू किया। थोड़ी देर बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। तब तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। 

पटाखे की चिंगारी से लगी घर में आग, सामान जल कर राख 
जालंधर में पटाखे की एक चिंगारी से घर में लगी आग ने भंयकर रूप धारण कर लिया। इससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। आग में एक अपाहिज व्यक्ति फंस गया, जिसको इलाके के लोगों ने बड़ी ही मुश्किल से घर से बाहर निकाला। 

यह घटना जालंधर के इलाके किला मोहल्ला की है, जहां पर किरण नामक व्यक्ति के घर में आग लगी। बताया जा रहा है कि घर में बच्चे पटाखे चला रहे थे, जिसके चलते घर में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही इलाके के लोग इकट्ठा हुए और यहां के रहने वाले मोनू पुरी ने फायर बिग्रेड को फोन किया। इसके अलावा उन्होंने इलाके में रहने वाले लोगों के सहयोग से आग बुझाने का कार्य जारी रखा। इस दौरान इस आग में फंसे अपाहिज युवक को बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में पड़ा हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed