फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire incident, fire in saloon, chandigarh saloon fire incident, chandigarh fire incident, chandigarh

सैलून में भीषण आग, 3 युवतियों समेत चार लोगों की जान पर बनी

Sun, 08 May 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 May 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
fire incident, fire in saloon, chandigarh saloon fire incident, chandigarh fire incident, chandigarh
चंडीगढ़ के सैलून में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर 44 स्थित सैलून में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन युवतियों समेत चार लोगों की जान बाल बाल बच गई। उन्हें धुंए के कारण दम घुटने से अस्पताल भेजना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद सभी को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आग में शोरूम जल कर राख हो गया। जिससे शोरूम मालिक को लाखों का नुकसान हुआ। दमकल विभाग का कहना है कि शोरूम में आग बुझाने संसाधन नही थे और भी कई खामियां पाई गई है। जिसके लिए मालिक को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 12 बजे  सेक्टर 44 स्थित फेमिना प्लस सैलून की पहली मंजिल पर आग लग गई। जिसको काबू करने के लिए मौके पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान पहली मंजिल सैलून चार लड़कियों समेत छह लोग ऊपर मंजिल पर फंस गए।  जिनको फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद  निकाला। इस दौरान तीन लड़कियां व एक लड़के को दम घुटने की  वजह से सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


शोरूम के मालिक दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि पहले  आग बिजली के मीटर में लगी। उसके बाद स्पार्किंग शुरू हो गई और देखते देखते ही आग पूरी शोरूम में फैल गई। आग लगने से शोरूम में रखा सारा फर्नीचर, एसी कंप्यूटर और अन्य सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंचे सेक्टर 32 फायर स्टेशन ऑफिसर जे एस सिद्धू ने बताया कि शोरूम में आग लगने पर आग बुझाने के अग्निशमन यंत्र तक नही लगा रखे थे। एमरजेंसी में बाहर निकलने का एक ही रास्ता था।  जिसके बाद आग लगने के बाद  कर्मचारी पहली मंजिल पर ही फंस गये। शोरूम का फिर से निरीक्षण किया जाएगा। जो भी शोरूम में खामियां है उसके लिए शोरूम मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा और उनके खिलाफ बनती कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed