फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in the warehouse of hafed in jind

जींदः हैफेड गोदाम में लगी आग, 32 हजार गेहूं की बोरियां आईं चपेट में

Mon, 29 Apr 2019 10:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (जींद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (जींद) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Fire in the warehouse of hafed in jind
गोदाम में लगी आग

जींद के गांव ब्राह्मणवास के पास स्थित हैफेड के गोदाम में रविवार दोपहर पौने दो बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतनी तेज हो गई कि उसने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने से पहले गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने रेत डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया, मगर वे असफल रहे। दो घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। हैफेड के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। आग कैसे लगी अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर में जींद-रोहतक रोड पर गांव ब्राह्मणवास के पास स्थित हैफेड के गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने धुआं उठता हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जब तक अधिकारी मौके पर पहुंचे आग की लपटें निकलने लगी थीं। अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। पहले मजदूर रेत डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया मगर वे असफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई तब तक गोदाम के कई टैग आग की चपेट में चुके थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही जुलाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हैफेड के गोदाम में 10 टैग लगाए गए हैं। 

प्रत्येक टैग में गेहूं के 3200 कट्टे लगाए गए हैं। इसके अलावा भी गेहूं के टैग लगाए जा रहे थे। गोदाम में लगभग दो लाख गेहूं के कट्टों का स्टॉक था। लगभग सभी टैगों में कहीं कम तो कहीं ज्यादा आग लगी है। इससे सभी टैग को काफी नुकसान हुआ है। खाद्य एवं पूर्ति विभाग को इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

स्टॉक के आसपास नहीं बिजली के तार
 गोदाम में जहां पर गेहूं के टैग लगाए गए हैं, उस तरफ बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। गोदाम के चारों कोनों पर लाइट की व्यवस्था है। इससे साफ है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग नहीं लगी है। 

नुकसान का किया जा रहा आंकलन
हैफेड के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग किस वजह से लगी है इसका पता नहीं लग पाया है, लेकिन गोदाम में सवा दो लाख बैग का स्टॉक रखा हुआ है। गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने ही आग की सूचना दी। फिलहाल आग बुझा दी गई है। मौके पर अधिकारी पहुंचे चुके हैं। आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

बारदानें में लगा केमिकल हो सकता है आग लगने का कारण

हैफेड के एक पूर्व डीएम ने बताया कि गेहूं को खराब होने से बचाने के लिए बारदाने में एक केमिकल लगाया जाता है। यदि इस बारदाने में नमी युक्त गेहूं डाला जाय तो इससे आग लगने का खतरा रहता है। कई बार इस प्रकार के हादसे हो चुके हैं। ज्यादा नमी युक्त गेहूं खुद भी आग लगने का कारण बन सकता है।

मामले की जांच की जाएगी
आग लगने का कोई ठोस कारण अभी तक सामने नहीं आया है। आग से काफी नुकसान हुआ है। हो सकता है किसी मजदूर ने बीड़ी पीकर फेंक दी हो और आग लग गई हो। मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि इसमें किसी मजदूर या कर्मचारी का हाथ मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -कृष्ण श्योराण, डीएम हैफेड

सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  -रामतीर्थ, थाना प्रभारी जुलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed