फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in shop in khudda ali sher, loss of lakhs

खुड्डा अलीशेर में दुकान में आग से लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 16 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
fire in shop in khudda ali sher, loss of lakhs
दुुकान में लगी आग - फोटो : amar ujala

खुड्डा अलीशेर में कपड़ों पर कढ़ाई बुनाई की दुकान में शुक्रवार सुबह आग लगने  से  लाखों रुपये  का सामान जलकर राख  हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग को प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट सामने आ रहा है।

विज्ञापन


दुकानदार गुलजार ने बताया शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने सूचना दी की उसकी दुकान में आग लग गई है। सूचना पाकर  दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सारा सामान जल चुका था। गुलजार के अनुसार दुकान में कढ़ाई करने की उनकी 7 मशीनें थीं।
विज्ञापन


इसके अलावा करीब 80 कीमती सूट पडे़ हुए थे जो कढ़ाई के लिए आर्डर पर आए थे। फायर विभाग का कहना है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


48-49 के जंगल में आग लगी
वहीं, शुक्रवार दोपहर सेक्टर 48-49 लाइट प्वाइंट के पास पड़ते जंगलों में अचानक आग भड़क उठी। फायर विभाग को जानकारी मिलते ही मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां भेजी गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed