फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in scrap market of chandigarh

चंडीगढ़ः दो महीने में लगातार दूसरी बार कबाड़ी मार्केट लगी भीषण आग, लाखों का हो गया नुकसान

Wed, 11 Sep 2019 12:38 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 11 Sep 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Fire in scrap market of chandigarh
कबाड़ मार्केट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में मक्खनमाजरा स्थित कबाड़ी मार्केट में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लग गई। इसमें कुछ वाहनों समेत लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थीं कि पूरे एरिया में चारों ओर धुआं फैल गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और देर रात डेढ़ बजे तक आग बुझाया।
विज्ञापन


आग इतनी जबरदस्त थी कि आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि मक्खनमाजरा स्थित कबाड़ी मार्केट में अचानक आग लग गई है। पहले तो मौके पर दो से तीन गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग की लपटें ज्यादा होने के चलते और भी गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन


मौके पर ईस्ट डिवीजन एसडीएम सुधांशु गौतम समेत मौलीजागरां थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल समेत एरिया पार्षद अनिल कुमार दुबे ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बताया जा रहा है कि आग तारों से शार्ट-सर्किट के कारण लगी है, फिलहाल अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप और अन्य फाइबर के सामान से भड़की आग

कबाड़ी मार्केट में करीब 20 दुकानें हैं। इनमें प्लास्टिक के सामान के अलावा पाइपें पड़ी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तार में शार्ट सर्किट के चलते वहां पहले चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि आग में करीब साढ़े चार लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।  

दो महीने में लगातार दूसरी बार लगी आग
बीते 25 जून को कबाड़ी मार्केट में भीषण आग लग चुकी है। इसमें करोड़ों रुपये की कई लग्जरी गाड़ियां जलकर राख हुई थीं। उस दौरान भी आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट था। ऐसे में सवालिया निशान है कि प्रशासन इसके बावजूद नहीं जागा और एक बार फिर वहां पर लापरवाही के चलते भयंकर आग लग गई। गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed