{"_id":"5a1296364f1c1b6d548be2a9","slug":"fire-in-palstic-bag-factory-at-ludhiana-building-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः आग लगने से 5 मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर दबे, तीन शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियानाः आग लगने से 5 मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर दबे, तीन शव मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
फैकट्री में भयानक आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में प्लास्टिक थैले बनाने वाली फैकट्री में आग लगने से पांच मंजिला इमारत ढह गई और मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। 12 से 14 लोगों के दबे होने की खबर है। वहीं बचाव अभियान के दौरान तीन मजूदर के शव मिल गए हैं। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
जानकारी के मुताबिक, शहर में सूफिया चौक क्षेत्र में अमरसन गौला नाम से प्लास्टिक की थैली बनाने की फैक्टरी है। सोमवार सुबह फैक्टरी की पहली मंजिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को चपेट में लिया।
वहीं आग देखते ही फैकट्री में अफरातफरी मच गई। वहां काम कर रहे लोग जान बचाने को भागने लगे। पूरी इमारत धुंए के गुबार से भर गई और देखते ही देखते ढह गई। इस तरह जान बचाने को भाग रहे लोग मलबे में दब गए।
विज्ञापन
आनन फानन में लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। पुलिस भी पहुंच गई है, वहीं आग बुझाने का काम जारी है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।