{"_id":"603874eb95ca5161db2bc842","slug":"fire-in-manimajra-khokha-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : मनीमाजरा की खोखा मार्केट में आधी रात को लगी आग, पांच दुकानें खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : मनीमाजरा की खोखा मार्केट में आधी रात को लगी आग, पांच दुकानें खाक
Fri, 26 Feb 2021 09:43 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Feb 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
मनीमाजरा के खोखा मार्केट में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के मनीमाजरा के मेन बाजार स्थित खोखा मार्केट में गुरुवार रात करीब पौने दो बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। पांच दुकानें और एक गोदाम का सामान आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गया। इनमे जूतों की दो दुकानें, एक टेलर की, रेडीमेड गारमेंट की दो दुकानें शामिल हैं। इनके पीछे एक गैस चूल्हे का गोदाम भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
खोखा मार्केट दुकान नंबर 14 में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करने वाले सतीश भाटिया ने बताया कि रात को 2 बजे उनके पास फोन आया कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। फायर विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने दुकानों के शटर तोड़कर अंदर लगी आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक अंदर रखा उनका लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था।
विज्ञापन
सतीश भाटिया ने बताया कि उनकी दुकान के अंदर रखे ढाई लाख रुपये के रेडीमेड गारमेंट पूरी तरह जल गए। इनके साथ वाली विजय फुटवेयर दुकान के मालिक विजय कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में 15 लाख रुपये का समान था। जो आग में पूरी तरह नष्ट हो गया। गैस गोदाम के मालिक नितेश कुमार का कहना है कि उनके गोदाम के अंदर पड़े डेढ़ सौ गैस चूल्हे जल गए। इससे उन्हें करीब साढ़े तीन लाख का नुकसान हो गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन