फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in ludhiana plastic factory, building collapsed

लुधियानाः फैक्ट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत, 12 लोगों की मौत

Tue, 21 Nov 2017 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 21 Nov 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
fire in ludhiana plastic factory, building collapsed
फैकट्री में आग लगने से ढही 5 मंजिला इमारत
फैक्ट्री की एक मंजिल पर आग लगी और देखते ही देखते इतनी विकराल हो गई कि पांच मंजिला इमारत ढह गई। अब तक 12 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं कई लोगों के अभी भी मलबे के नीचे होने की खबर है। बचाव कार्य चल रहा है, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना पंजाब के लुधियाना की है। इंडस्ट्रियल एरिया-ए में सुफियां चौक के नजदीक प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी एमसन्स पालिमर्स में आग लगने के बाद अचानक धमाका हुआ और पांच मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई। इमारत के ढहते ही हाहाकार मच गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के साथ साथ नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एनडीआरएफ), स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एसडीआरएफ) और सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। लेकिन खंडहर इमारत से निकल रहे जहरीले धुएं से बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान सीनियर फायर अफसर सेमुअल गिल, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पूर्ण सिंह और पंजाब टैक्सी यूनियन के प्रधान इंद्रपाल सिंह पाल के तौर पर हुई है। मलबे में दबे दलित नेता लक्ष्मण द्रविड नगर निगम के सेनेटरी विभाग में चीफ सेनेटरी अफसर हैं। इसके साथ ही वे भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के वरिष्ठ नेता हैं।

मुआयना करने गए, तभी ढह गई इमारत

fire in ludhiana plastic factory, building collapsed
फैकट्री में भयानक आग
सोमवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे प्लास्टिक के उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। करीब बारह बजे आग पर काबू पाया गया। तब फायर ब्रिगेड के अफसर और कर्मचारी अंदर ही थे।

चार मंजिला फैक्टरी के संचालक और कुछ अन्य लोग इकाई में अंदर मुआयना करने गए। तभी एक जोरदार धमाके के साथ पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। तीन फायर अफसर सेमुअल गिल, राजिंदर शर्मा, राज कुमार के अलावा फायर कर्मी राजन, पूर्ण सिंह, सुखदेव सिंह, मनप्रीत के अलावा कई लोग मलबे में दब गए।

इनमें से सेमुअल गिल और पूर्ण सिंह को निकाला गया, जिन्हें डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।

प्लास्टिक एसोसिएशन ने लगाया लापरवाही का आरोप
पंजाब प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान जीएस बतरा ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ही इतना बड़ा हादसा हो गया। प्रशासन ने वक्त रहते बचाव कार्य तेजी से शुरू नहीं कराया। इसलिए कई लोग मलबे के नीचे दबे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed