फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in forest, fire in kalibadi forest, fire in chandigarh forest, fire, chandigarh

कालीबाड़ी जंगल में आग लगने से मचा हड़कंप, टेंडर ने किया काबू

Sun, 03 Apr 2016 06:05 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Apr 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
fire in forest, fire in kalibadi forest, fire in chandigarh forest, fire, chandigarh
जंगलों में आग - फोटो : demo pic
चंडीगढ़ स्थित कालीबाड़ी के जंगल में रविवार दोपहर अचानक आग भड़कने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पाकर रामदरबार से पहुंची फायर विभाग की गाड़ी ने आग को आगे भड़कने पर काबू कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग दोपहर करीब 1:30 पर जंगलों में लगी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान मौजूद लोगों ने फायर विभाग और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद एक टेंडर ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद काबू किया। इसकी वजह से आग आगे नही बढ़ पाई। वहीं, गर्मियों की शुरूआत होते ही आग की घटनाएं शुरू हो गई। इससे पहले भी तीन दिनों पहले सीटीयू वर्कशॉप के रिकार्ड रूम में भोर के समय संदिग्ध कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची फायर विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया था। इस दौरान सीटीयू रिकार्ड रूम में आग की घटना के बारे में जीएम अमित गुप्ता ने बताया कि जली फाइलों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, गर्मी बढ़ने के बाद आग की घटनाएं बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed