फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in Car on Round About in Chandigarh

चंडीगढ़ः बीच सड़क आग का गोला बन गई कार, राउंड अबाउट पर लोगों में मची अफरा तफरी

Mon, 22 Apr 2019 01:37 PM IST
खुशबू गोयल अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 22 Apr 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Fire in Car on Round About in Chandigarh
कार में लगी आग
चंडीगढ़ में बीच सड़क एक कार में अचानक आग लग गई, जिसे देखकर सेक्टर 19/7/18/8 के चौक पर लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में लोगों ने गाड़ियां रोक लीं और जाम लग गया। वहीं देखते ही देखते कार को आग की लपटों ने चपेट में ले लिया। जाम लगने से दमकल कर्मियों को गाड़ी तक पहुंचने में काफी समय लग गया। तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एचआर03ई 7567 नंबर की मारुति कार में अग्निशमन यंत्र भी नहीं लगा था। कार के मालिक हरमिलाप नगर निवासी 70 साल के बुजुर्ग हैं। उन्होंने बताया कि वह सेक्टर 19 के मंदिर से पत्नी के साथ वापस लौट रहे थे, लेकिन चौक पर पहुंचते ही कार को आग लग गयी। गनीमत रही कि समय रहते हम कार से बाहर निकल गए और दुर्घटना में कोई हताहत नही हुआ। बुजुर्ग ने बताया कि उनकी कार चोरी हो गयी थी और करीब 6 महीने पहले ही मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed