{"_id":"5cbd754abdec221461127954","slug":"fire-in-car-on-round-about-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः बीच सड़क आग का गोला बन गई कार, राउंड अबाउट पर लोगों में मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः बीच सड़क आग का गोला बन गई कार, राउंड अबाउट पर लोगों में मची अफरा तफरी
Mon, 22 Apr 2019 01:37 PM IST
खुशबू गोयल
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में बीच सड़क एक कार में अचानक आग लग गई, जिसे देखकर सेक्टर 19/7/18/8 के चौक पर लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में लोगों ने गाड़ियां रोक लीं और जाम लग गया। वहीं देखते ही देखते कार को आग की लपटों ने चपेट में ले लिया। जाम लगने से दमकल कर्मियों को गाड़ी तक पहुंचने में काफी समय लग गया। तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
एचआर03ई 7567 नंबर की मारुति कार में अग्निशमन यंत्र भी नहीं लगा था। कार के मालिक हरमिलाप नगर निवासी 70 साल के बुजुर्ग हैं। उन्होंने बताया कि वह सेक्टर 19 के मंदिर से पत्नी के साथ वापस लौट रहे थे, लेकिन चौक पर पहुंचते ही कार को आग लग गयी। गनीमत रही कि समय रहते हम कार से बाहर निकल गए और दुर्घटना में कोई हताहत नही हुआ। बुजुर्ग ने बताया कि उनकी कार चोरी हो गयी थी और करीब 6 महीने पहले ही मिली थी।