फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in car and truck

हरियाणा: गत्ते से भरे दो ट्रकों में लगी भयंकर आग, अलीगढ़ में भी दिखी 'द बर्निंग कार'

Sat, 10 Nov 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला/अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला/अलीगढ़ Updated Sat, 10 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
fire in car and truck
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के अंबाला जिले में बाईपास पर गत्ते से भरे दो ट्रकों में भयंकर आग लग गई। इसके अलावा यूपी के अलीगढ़ जिले में भी एक चलती कार में आग लग गई। 
विज्ञापन


पहली घटना हरियाणा के अंबाला जिले की है। यहां कस्बा बराड़ा में बाईपास पर रात करीब साढ़े नौ बजे गत्ते से भरे दो ट्रकों में भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने फायर टीम को सूचना देकर बुलाया। 

इस दौरान काफी देर तक रोड पर आवागमन बाधित रहा। बता दें कि अनिल गोयल के गत्ते से भरे ट्रक को ड्राइवर ने मार्बल की दुकान के पास खड़ा किया था।रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में लगी आग ने भयंकर रूप ले लिया। इसके बाद वहीं खड़े दूसरे ट्रक में भी आग लग गई। 
विज्ञापन


लोगों ने किसी तरह दूसरे ट्रक से आग बुझाई। जीटी रोड पर ट्रक में आग लगने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायर टीम को फोन करके जानकारी दी। गत्ते जलकर राख हो चुके थे। ट्रक में आग लगने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

fire in car and truck
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
वहीं अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित हाईवे पर शनिवार देर रात दौड़ती कार में आग लगने से उसमें सवार परिवार की सांसें अटक गईं और आसपास के राहगीरों में हड़कंप मच गया। किसी तरह कार के शीशे तोड़कर उसमें सवार लोग बाहर निकले। खबर पर दमकल भी पहुंच गई।

वाकये के अनुसार दिल्ली बदरपुर बॉर्डर हरीनगर निवासी रतन सिंह अपनी पत्नी मीरा व दो बेटों अंकित और गौरव के साथ भाई दूज पर शुक्रवार को कार में सवार होकर एटा के गांव मलिगांव सकीट गए थे।

शनिवार की देर रात करीब साढ़े आठ बजे सभी लोग वापस दिल्ली वापस जा रहे थे। यह लोग थाना क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल हाईवे स्थित गांव अटलपुर के पास पहुंचे तभी कार में अचानक आग लग गई और आग लगते ही राहगीरों के शोर पर पब्लिक जमा हो गई।

किसी तरह कार के शीशे तोड़कर सभी को सकुशल बाहर निकाला गया। इसी बीच खबर पर दमकल भी पहुंच गई और कार में लगी आग पर काबू पाया गया। इसके बाद कार सवार सभी लोगों पुलिस ने सकुशल थाने से दूसरे वाहन से दिल्ली भेजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed