फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in Bathinda refinery, loss of Million

तेज धमाके साथ रिफायनरी में भीषण आग

Sun, 22 Jun 2014 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 22 Jun 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
fire in Bathinda refinery, loss of Million

पंजाब के बठिंडा स्थित गुरु गोबिंद सिंह तेल रिफायनरी में शुक्रवार को एक विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। आग वैक्यूम ग्लास ऑयल ट्रीटमेंट इकाई में सुबह करीब सात बजे लगी।

विज्ञापन


देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें 40 से 50 मीटर तक उठती दिखाई दीं। रिफायनरी के अग्नि शमन कर्मचारियों ने तुरंत 15 दमकलों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। इस बीच चार दमकलें बठिंडा नगर निगम की भी वहां पहुंच गईं और लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


आग से करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। बताया जाता है कि आग लगने के समय वहां बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयंत्र में तेज धमाका के बाद आग

fire in Bathinda refinery, loss of Million

रिफायनरी में आग लगने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उधर रिफायनरी के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि संयंत्र में अचानक एक धमाका हुआ जिसकी आवाज लगभग पांच किलोमीटर तक सुनाई दी और इसके बाद वहां से लपटें उठने लगीं।

धमाके से मकान तक थर्रा गए। गौरतलब है कि लगभग 19000 करोड़ रुपये से स्थापित बठिंडा रिफायनरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड और स्टील किंग लक्ष्मी नारायण मित्तल की कंपनी मित्तल एनर्जी का संयुक्त उपक्रम है।

रिफायनरी प्रबंधकों ने बताया कि घटना के बाद वैक्यूम ग्लास ऑयल ट्रीटमेंट यूनिट को बंद कर दिया गया है, लेकिन शेष रिफायनरी में काम सामान्य रूप से चल रहा है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है तथा प्रभावित यूनिट को जल्द चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed