फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broken out in a chemical factory in the Kundli area of Sonipat

फैक्टरी में भीषण आग से हड़कंप: तेज धमाके के साथ फटे ड्रम, 100 कर्मियों को बाहर निकाला गया, दमकल की 30 गाड़ियां बुझाने में जुटी

Sun, 17 Apr 2022 08:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Apr 2022 08:50 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फ्लैट नंबर-53 में लगी भयानक आग में फैक्टरी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Fire broken out in a chemical factory in the Kundli area of Sonipat
केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्टरी में रविवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी बुरी तरह से जल गई। फैक्टरी में रखे मेंथॉल केमिकल के ड्रम बम की तरह से उछल कर फट रहे थे। आग लगने के बाद अंदर से करीब 100 कर्मियों का तुरंत बाहर निकाला गया। साथ ही एहतियातन आसपास की फैक्टरियों को भी खाली कराया गया। 

विज्ञापन


सोनीपत के साथ ही पानीपत, करनाल व दिल्ली से करीब 30 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया है। रात नौ बजे तक आग पर नियंत्रण का प्रयास जारी था। पुलिस टीम फैक्टरी के आसपास से लोगों को हटाने में लगी थी। फैक्टरी की आग से आसमान में धुएं के काले गुबार छाए हुए हैं। 
विज्ञापन


फैक्टरी प्रबंधन की तरफ से अभी कुछ जानकारी नहीं दी गई है। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित अगसोन प्राइवेट फैक्टरी में पेपरमेंट बनाने का काम होता है। फैक्टरी में रविवार होने के कारण कम ही कर्मी आए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे फैक्टरी में अचानक से आग लग गई। जब आग लगी तक कर्मी अंदर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से केमिकल के ड्रम तेज धमाके से फटने लगे तो उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने कुछ देर में ही पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ी मौके पर आग पर काबू पाने में लगी है लेकिन काबू नहीं पाया जा सका है।
 

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में आग की सूचना मिली थी। टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। केमिकल के ड्रम होने के कारण आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। जल्द आग पर काबू पाया जाएगा।  राजेंद्र दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी


 

सोनीपत के कुंडली इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। हरियाणा के विशेष अनुरोध पर दिल्ली दमकल सेवा ने भी अपने दमकल कर्मियों को ऑपरेशन के लिए भेजा है। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। दिल्ली दमकल सेवा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed