फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire Broke out in Furniture Market of Chandigarh

Chandigarh: चंडीगढ़ में फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें आई चपेट में, मौके पर पहुंची दमकल

Tue, 30 Jan 2024 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 12:44 PM IST
सार

पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेड लगा कर सेक्टर 53-54 से मोहाली को जाती मुख्य सड़क को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आग से लगभग आधा दर्जन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Fire Broke out in Furniture Market of Chandigarh
फर्नीचर मार्केट में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सेक्टर 53-54 की विभाजित सड़क पर बनी फर्नीचर मार्केट में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे भयंकर आग लग गई। आग सेक्टर 54 की तरफ बनी दुकानों में लगी। घटना की जानकारी पाते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक आग में किसी जान की हानि नहीं हुई है मगर काफी मात्रा में फर्नीचर जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


दमकल के अलावा स्थानीय पुलिस बल भी यहां पहुंच गया और आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेड लगा कर सेक्टर 53-54 से मोहाली को जाती मुख्य सड़क को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आग से लगभग आधा दर्जन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बता दें कि इस फर्नीचर मार्किट में इससे पहले भी कई बार आग लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed