फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire Broke Out in Diesal Tanker at Mandi Gobindgarh

ऑयल कंपनी के गोदाम में खड़े चार टैंकरों में भीषण आग, 12 गाड़ियों ने सात घंटे में पाया काबू

Thu, 02 Jan 2020 07:00 PM IST
खुशबू गोयल लखविंदर सिंह लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
लखविंदर सिंह लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 02 Jan 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Fire Broke Out in Diesal Tanker at Mandi Gobindgarh
डीजल के टैंकरों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक शहर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे महावीर ऑयल टैंकर्स के गोदाम में खड़े फर्निश आयल के चार टैंकरों को आग लग गई। आग एक टैंकर में लगी और बढ़ते हुए अन्य तीन टैंकरों और एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से कंपनी के मालिक समेत तीन लोग झुलस गए। आग बुझाने के लिए खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, सरहिंद और समराला से फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां बुलाई गई। जिन्होंने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक ट्रक को लगी आग जेली से भड़की और उसने गोदाम में खड़े तीन अन्य ट्रकों, एक मारुति डिजायर कार, तेल से भरे सौ ढोलों, गोदाम में खड़े तीन दोपहिया वाहनों, खाली पड़ीं पानी की नई टंकियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही ट्रकों में पड़ा काला तेल उबलने लगा और आग की लपटें आसमान छूने लगीं। लव के कारण आग पर काबू पाना बेहद कठिन हो रहा था। आग लगने से एक टैंकर का ढक्कन उड़ता हुआ सड़क पर खड़े लोगों पर जा गिरा, जिससे भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

वहीं आग में झुलते कंपनी मालिक आशीष सिंगला निवासी सनसिटी कालोनी खन्ना को डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। वहीं दीपक और जगदेव निवासी मंडी गोबिंदगढ़ को राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया है। अभी आग लगने के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच अमलोह एसडीएम आनंद सागर और मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस कर रही है। 

जांच के बाद मालिकों पर होगी कार्रवाई-एसडीएम
एसडीएम आनंद सागर शर्मा ने बताया कि महावीर ऑयल टैंकर्स के गोदाम में खड़े चार टैंकरों को आग लगी है। आग लगने के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है। गोदाम में गैरकानूनी ढंग से सामान रखा हुआ था। प्रशासन और पुलिस राजिंदरा अस्पताल और डीएमसी लुधियाना में दाखिल घायलों की जानकारी ले रहा है कि वह गोदाम में क्या कर रहे थे। सारी जानकारी लेने के बाद ही गोदाम मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

गोदाम के एक अन्य मालिक राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह फोन पर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। आग में उनके चार ट्रक जले हैं जिससे उनका करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में खड़ी उनके दोस्त की एक डिजायर कार और कुछ दो पहिया वाहन समेत अन्य सामान भी जला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed