फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in Chandigarh GMCH 32 blood bank gallery

चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में आग: GMCH-32 के ब्लड बैंक की गैलरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Sun, 06 Oct 2024 01:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Oct 2024 01:23 PM IST
सार

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में रविवार को आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल के ब्लड बैंक की गैलरी में लगी थी। सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। 

विज्ञापन
Fire broke out in Chandigarh GMCH 32 blood bank gallery
जीएमसीएच-32 में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) के ब्लड बैंक की गैलरी में अचानक आग लगी गई। आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। यह आग डक बॉक्स में लगी थी, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन, कुछ देर के लिए अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार, आग से ब्लड बैंक की व्यवस्था थोड़ी प्रभावित हुई है, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, और इस घटना की जांच की जा रही है। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की तेजी से की गई कार्रवाई ने किसी बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed