{"_id":"65202c559c4e0bfa3b0534c5","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-car-near-kiratpur-sahib-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: स्कॉर्पियो से जा रहे थे मनाली, धू-धूकर जलने लगी गाड़ी, मुश्किल से बची हरियाणा के युवकों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: स्कॉर्पियो से जा रहे थे मनाली, धू-धूकर जलने लगी गाड़ी, मुश्किल से बची हरियाणा के युवकों की जान
Fri, 06 Oct 2023 09:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Oct 2023 09:26 PM IST
सार
तवीन कुमार ने बताया गाड़ी से बाहर निकलने के बाद तुरंत दमकल विभाग के टोल फ्री नंबर पर कॉल की लेकिन एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। पूरी गाड़ी धू-धूकर जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
धू-धूकर जलती गाड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के कीरतपुर साहिब के करीब बिलासपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। गाड़ी में सवार दो लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकल अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी से दो लोग चंडीगढ़ से मनाली जा रहे थे। दोनों युवक हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बेरी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कीरतपुर साहिब के नजदीक पहुंचे तो टायर में हवा भरवाने की खातिर वापस मुड़े।
विज्ञापन
जब गाड़ी श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर के पुल के पास पहुंची तो अचानक आग लग गई। आनन-फानन दोनों गाड़ी से बाहर निकले। आसपास खड़े लोगों ने उनका सामान बाहर निकाला। तवीन कुमार पुत्र रविंदर कुमार निवासी गांव बेरी, जिला झज्जर (हरियाणा) ने बताया गाड़ी से बाहर निकलने के बाद तुरंत दमकल विभाग के टोल फ्री नंबर पर कॉल की लेकिन एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। पूरी गाड़ी धू-धूकर जलकर राख हो गई। गाड़ी में उनके गांव का ही देवेंद्र कुमार भी मौजूद था। तवीन कुमार ने बताया कि उनकी नई गाड़ी जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन