फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire brigade ready for incidents in chandigarh on diwali

चंडीगढ़ में दीवाली पर फायर डिपार्टमेंट तैयार, 8 गाड़ियां लगाएंगी चक्कर, स्टाफ की छुट्टियां रद्द

Wed, 23 Oct 2019 12:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 23 Oct 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
fire brigade ready for incidents in chandigarh on diwali
फायर बिग्रेड चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में दीवाली को लेकर फायर डिपार्टमेंट पूरी तरह तैयार है। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए 24 घंटे दमकल की कई गाड़ियों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। आगजनी की सूचना मिलते ही गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रहेगी, क्योंकि त्योहार में इन क्षेत्रों में आग लगने की आशंका ज्यादा रहती है। इसलिए दमकल गाड़ियों के साथ 8 बाइक को भी तैयार किया गया है, जो कॉलोनी और गांवों की संकरी गली में आग पर काबू पाने सक्षम होंगी।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर निगम की फायर कमेटी फायर एंड इमरजेंसी सर्विस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें शहर को 7 जोन में बांटकर विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा फायर फाइटिंग स्टाफ के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां 25 से 28 अक्टूबर तक की रद्द कर दी गई है। एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के भी आदेश दिए गए हैं ताकि कर्मचारियों पर निगरानी रखी जा सके। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि इस दौरान 9 आग बुझाने वाली गाड़ियों को स्टैंड बाय पर रखा जाएगा, ताकि किसी भी पटाखे की शॉप पर अगर आग की सूचना मिलती है तो तुरंत वहां तक मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन गाड़ियां ज्यादा भीड़भाड़ वाले मार्केट जैसे कि सेक्टर 15 के पटेल मार्केट, सेक्टर 19 की सदर और पालिका बाजार और सेक्टर 22 की शास्त्री मार्केट के आसपास तैनात की जाएगी ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। इसके अलावा फायर उपकरणों से लैस 8 मोटरसाइकिल शहर के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोलिंग करेगी। वहीं, 7 आग बुझाने वाली गाड़ियां हर समय अलर्ट पर रहेंगी, ताकि दीवाली वाले दिन शहर के किसी भी हिस्से से अगर आग की सूचना मिलती है तो वहां तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कमेटी ने यह फैसला किया है कि सभी दुकाने जहां पटाखे बिक रहे हैं, उनकी रेगुलर चेकिंग की जाएगी। कमेटी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का फैसला किया हैं जिससे कि सभी जोन में तैनात किए गए कर्मचारियों तक तुरंत सूचना पहुंचाई जा सके। इसके अलावा तैनाती की फोटो और वीडियो भी कर्मचारियों को ग्रुप में डाल नहीं होगी। लोगों को आग लगने से बचने के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी। इस बैठक में रविकांत शर्मा, अरुण सूद, राजबाला मलिक, महेश इंदर सिंह सिद्धू, मेजर जनरल एमएस कंडेल, हाजी मोहम्मद खुर्शीद अली व अन्य पार्षद के अलावा एडिशनल कमिश्नर व चीफ फायर ऑफिसर अनिल कुमार गर्ग और फायर डिपार्टमेंट के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed