{"_id":"5e022b558ebc3e881e6a4543","slug":"fire-breaks-out-in-running-car-one-person-burn-alive-in-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ती आल्टो कार में लगी आग, दरवाजे-खिड़की थे बंद, तड़प कर गई बैंक सहायक प्रबंधक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ती आल्टो कार में लगी आग, दरवाजे-खिड़की थे बंद, तड़प कर गई बैंक सहायक प्रबंधक की जान
Tue, 24 Dec 2019 08:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाडवा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाडवा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Dec 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
लपटों से घिरी कार।
लाडवा-पिपली मार्ग पर अचानक चलती ऑल्टो में आग लगने से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव सौंटी के निकट हुआ। कुरुक्षेत्र के सेक्टर-5 निवासी 58 वर्षीय देवेंद्र कालड़ा लाडवा की इंद्री चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बतौर सहायक प्रबंधक पद पर सेवारत थे।
विज्ञापन
बताया गया कि सहायक प्रबंधक देवेंद्र कालड़ा मंगलवार सुबह करीब पौने दस बजे बैंक के अन्य अधिकारियों को बैंक की चाबियां सौंपकर वापस करीब 10 बजे किसी बैंक संबंधित काम से पिपली की ओर आ रहे थे। इसी बीच गांव सौंटी के निकट उनकी आल्टो कार में आग लग गई। आग लगने के बाद उन्होंने कार से निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए और कार के चारों शीशे व खिड़कियां बंद होने के कारण उनकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि किन कारणों से कार में आग लगी है, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन