फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire breaks out in furniture market, 13 shops ashes

फर्नीचर मार्केट में फिर लगी आग, 13 दुकानें राख

Thu, 23 Jun 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in furniture market, 13 shops ashes
सेक्टर-53 स्थित फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-53 स्थित फर्नीचर मार्केट में शाम चार बजे भीषण आग से 13 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग ने एक टी-स्टॉल को भी चपेट में ले लिया। दुकानदारों के सामने ही एक-एक लाख रुपये के गद्दे, कीमती बेड, सोफे, अलमारी और अन्य फर्नीचर धूं-धूं कर जल गए। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल की 12 गाड़ियों ने पौन घंटे में आग पर काबू पा लिया और आग को 13 दुकानों से आगे नहीं बढ़ी वरना दर्जनों दुकानें जलकर राख हो जातीं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ लेकिन वास्तविक आंकड़ा अभी नहीं पता लगा है। आग लगने का कारण भी अब तक सामने नहीं आया है। आग बुझने के बाद दमकल और पुलिस विभाग जांच कर इसकी रिपोर्ट देगा। जानकारी के मुताबिक, शाम को आग लगने के बाद किसी ने तुरंत 112 नंबर डायल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी। दमकल विभाग को चार बजकर 11 मिनट पर कंट्रोल रूम से जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद एक-एक कर दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं मोहाली दमकल विभाग की भी दो गाड़ियां आ गईं। मुख्य फायर ऑफिसर रोहित गर्ग समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आग बुझाने में जुटे रहे। सिविल डिफेंस की टीम भी संजीव कोहली की अगुवाई में मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। सूचना पर मेयर सर्बजीत कौर, एएसपी साउथ मृदुल, सेक्टर-36 थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर और सेक्टर-61 चौकी प्रभारी नवीन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। आग बुझने के बाद भी दमकल विभाग की एक गाड़ी मार्केट में तैनात की गई है। इस फर्नीचर मार्केट में पहले भी इसी तरह की कई बार भीषण आग लग चुकी है।
विज्ञापन

बॉक्स
आग लगने से झुग्गियां भी जलकर राख
आग लगने से चौक के सामने दुकान नंबर एक के पास बनीं 10 से 12
झुग्गियां भी जलकर राख हो गईं। इनमें रहने वाले लोगों ने बताया कि वह फर्नीचर
मार्केट में काम करते हैं। सभी लोग मार्केट में काम पर गए हुए थे। अब शाम को पता नहीं वह कहां सोएंगे।
बॉक्स
सेक्टर-22 से दिख रहा था धुआं
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग इतनी ज्यादा थी कि उन्हें फर्नीचर
मार्केट आते हुए सेक्टर-22 से ही धुआं दिख गया। धुआं इतना ज्यादा था कि उन्होंने मौके पर पहुंचने के लिए कई बार लाल बत्ती पार की। पुलिस ने तुरंत सेक्टर-41/42 के चौक पर रोड़ बंद करवाया। चूंकि फर्नीचर मार्केट चौक पर वाहनों से भीड़ लग गई थी। मोहाली का रास्ता बंद कर दिया गया था। दुकानदार और स्थानीय लोग भी मदद में जुटे रहे। आग बुझाने के दौरान लोगों से लगातार अपील की जा रही थी कि वो पीछे हट जाएं और दमकल विभाग और सिविल डिफेंस को अपना काम करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मोहित फर्नीचर और स्टैंडर्ड फर्नीचर में आग बुझाने में लगा समय
दमकल विभाग ने करीब आधे घंटे में लगभग आग पर काबू पा लिया था लेकिन मोहित फर्नीचर और स्टैंडर्ड फर्नीचर में आग ज्यादा थी। दुकानों के पीछे की तरफ आग की लपटें नहीं बुझ रही थीं। पीछे गाड़ी पहुंचाने में काफी समय लग गया लेकिन दमकल विभाग की चार गाड़ियां फर्नीचर मार्केट के पीछे जंगल एरिया से गईं और आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने की घटना के बाद दूसरे दुकानों के दुकानदार भी बाहर निकले और दुकानों से सामान बाहर निकलाने में जुट गए। हालांकि आग इतनी भयानक थी कि ज्यादा सामान सुरक्षित बाहर नहीं निकाल पाए।
पूरी मार्केट के पास नहीं है फायर का अनापत्ति प्रमाण पत्र
फर्नीचर मार्केट में पहले भी कई बार आग लगती आई है। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान भी भीषण आग लगी थी। इस दौरान पता चला कि किसी भी दुकानदार ने फायर ब्रिगेड विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया है। इसके बाद सभी दुकानदारों को नोटिस जारी हुए, लेकिन नोटिस भेजकर विभाग ने अपनी खानापूर्ति कर ली। उसके बाद किसी ने भी मार्केट की ओर ध्यान नहीं दिया।

मेयर ने मदद का दिया आश्वासन
दुकानदारों ने बताया की मौके पर पहुंचीं मेयर सर्बजीत कौर ने कहा की वह प्रशासन से बात कर उन्हें पक्की दुकानें दिलवाने की कोशिश करेंगी। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा जो दुकानें जली हैं वह दुकानें दोबारा बना सकते हो। यह भी कहा कि जितनी सर्वे में है उतनी ही बनाएं, उन्हें कोई नहीं रोकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed