फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire breaks out in Car after tractor collision, three people burnt alive in Sonipat of Haryana

सोनीपत में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर के बाद कार में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

Thu, 08 Oct 2020 09:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Car after tractor collision, three people burnt alive in Sonipat of Haryana
ट्रैक्टर की टक्कर के बाद जलती कार। - फोटो : अमर उजाला

सोनीपत में खानपुर कलां-ककाना संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे कार के अंदर तीन लोग जिंदा जल गए। गुरुवार देर शाम हुए हादसे के बाद सदर थाना से पुलिस व गोहाना अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस शवों की पहचान का प्रयास कर रही है। कार गन्नौर क्षेत्र में गांव बजाना खुर्द के सुरेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है।

विज्ञापन


गुरुवार देर शाम करीब सात बजे गांव खानपुर कलां से ककाना संपर्क रोड पर ट्रैक्टर व वैगनआर कार में टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद कार में आग लग गई और ट्रैक्टर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। खेतों में काम कर रहे किसान आग देखकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


भीषण आग के चलते किसान यह भी अनुमान नहीं लगा पाए कि कार में कितने व्यक्ति सवार थे। घटनास्थल पर जिस स्थिति में वाहन खड़े मिले उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर गांव खानपुर कलां से ककाना की तरफ जा रहा था और कार कनाना से खानपुर कलां की तरफ आ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र गोहाना की टीम फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग काबू होने के बाद कार में तीन व्यक्तियों के जले हुए शव मिले। शव बुरी तरह से जल चुके थे। दो व्यक्तियों के शव कार की अगली सीट पर और एक शव उनके बीच जला मिला। अंदेशा है कि दोनों वाहनों में भीषण भिड़ंत हुई और कार में पीछे की सीट पर सवार व्यक्ति भी उछल कर अगली सीटों के बीच में आ गया। 

मृतकों में केवल पुरुष हैं या महिला भी यह भी पता नहीं लग पाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि कार गन्नौर में गांव बजाना खुर्द निवासी सुरेंद्र के नाम रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि कार को सुरेंद्र ही चला रहा था। कार को नवंबर, 2015 में खरीदा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया। फिलहाल ट्रैक्टर चालक का भी पता नहीं लग पाया है।

ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में कार सवार तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। शवों में एक कार चालक बजाना खुर्द का बताया जा रहा है। हालांकि  परिजनों के आने के बाद ही शनाख्त हो सकेगी। दो अन्य के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं लग सकी है। कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी सदर गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed