{"_id":"5b5ac49d4f1c1bc57a8b6afb","slug":"fire-breaks-out-in-a-scrap-godown-on-ludhiana-s-ayali-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः लुधियाना में प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, लोगों में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः लुधियाना में प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, लोगों में मची अफरातफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अय्याली कलां में स्थित कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटे दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। आग कैसे लगी किसी को कुछ पता नहीं चला। वहां मौजूद वर्करों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक दस गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
#Punjab: Fire breaks out in a scrap godown on Ludhiana's Ayali road, 5 fire tenders at the spot. pic.twitter.com/Z6zZjt3dIi
— ANI (@ANI) July 27, 2018विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड
गोदाम के मालिक रमेश कुमार ने बताया कि वह न्यू माडल टाउन इलाके में रहने वाले है। उनका गांव अय्याली कलां में कबाड़ का गोदाम है। जहां पर वेस्ट पेपर के अलावा अन्य सामान पड़ा हुआ है। शुक्रवार की सुबह गोदाम में साढ़े नौ बजे के करीब अचानक आग लग गई। आग का धुआं देख वर्करों ने तुरंत इसकी जानकारी उन्हें दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो आग पूरी तरह से फैल चुकी थी।
आसपास के लोगों के साथ मिलकर उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचित किया। बद्दोवाल आर्मी कैंप से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंच गई। जिन्होंने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
रमेश कुमार के मुताबिक आग लगनेकी वजह से उनके गोदाम में पड़ा लाखों रुपये का माल जल कर राख हो गया।