फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire breaks out in a Scrap Godown on Ludhiana's Ayali road

पंजाबः लुधियाना में प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, लोगों में मची अफरातफरी

Sat, 28 Jul 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a Scrap Godown on Ludhiana's Ayali road
प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में लगी आग
गांव अय्याली कलां में स्थित कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटे दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। आग कैसे लगी किसी को कुछ पता नहीं चला। वहां मौजूद वर्करों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक दस गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

 

 

 

Fire breaks out in a Scrap Godown on Ludhiana's Ayali road
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड
गोदाम के मालिक रमेश कुमार ने बताया कि वह न्यू माडल टाउन इलाके में रहने वाले है। उनका गांव अय्याली कलां में कबाड़ का गोदाम है। जहां पर वेस्ट पेपर के अलावा अन्य सामान पड़ा हुआ है। शुक्रवार की सुबह गोदाम में साढ़े नौ बजे के करीब अचानक आग लग गई। आग का धुआं देख वर्करों ने तुरंत इसकी जानकारी उन्हें दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो आग पूरी तरह से फैल चुकी थी।

आसपास के लोगों के साथ मिलकर उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचित किया। बद्दोवाल आर्मी कैंप से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंच गई। जिन्होंने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

रमेश कुमार के मुताबिक आग लगनेकी वजह से उनके गोदाम में पड़ा लाखों रुपये का माल जल कर राख हो गया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed