फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire breaks out in a dyeing factory located on Tajpur road in Ludhiana

Ludhiana News: डाइंग फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो मंजिलों पर पड़ा सामान खाक, काम कर रहे थे 20 कर्मचारी

Thu, 01 Jun 2023 07:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Jun 2023 07:30 PM IST
सार

ताजपुर रोड पर हिंगलांग डाइंग फैक्टरी है। डाइंग में करीब 20 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही फैक्टरी में काम करने वाले सभी लोग बाहर निकले। उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। 

विज्ञापन
Fire breaks out in a dyeing factory located on Tajpur road in Ludhiana
Ludhiana News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में हिंगलांग डाइंग फैक्टरी में गुरुवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। धुएं के गुबार की वजह से इलाके में अंधेरा छा गया। धुआं इतना ज्यादा था कि कई किलोमीटर दूर तक गुबार उठता दिख रहा था। 

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की सभी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पांच घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन


ताजपुर रोड पर हिंगलांग डाइंग फैक्टरी है। डाइंग में करीब 20 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही फैक्टरी में काम करने वाले सभी लोग बाहर निकले। उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई और उसने पूरे ग्राउंड फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। पूरे इलाके में धुआं फैल गया। इसी दौरान आग और भी ज्यादा फैल गई तो उसने पहली मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी में केमिकल के साथ-साथ रंगाई का सामान भी पड़ा था। इससे आग और भड़क गई। 


सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आसपास की दुकानों के ऊपर से फैक्टरी में पानी डालना शुरू किया। वहीं हिंगलांग डाइंग की दीवार तोड़कर अंदर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। फायर अफसर मनिंदर सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने में पांच से छह घंटे का समय लगा है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फैक्टरी में डाइंग के लिए कपड़ा आया था। आग लगने के कारण सारा कपड़ा और वहां पड़ी मशीनरी जल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed