{"_id":"5fa8cdf6abe4d3303f096fbc","slug":"fire-breaks-out-in-a-bank-at-manimajra-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : एक्सिस बैंक में लगी आग, फर्नीचर जलकर राख, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : एक्सिस बैंक में लगी आग, फर्नीचर जलकर राख, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 09 Nov 2020 10:37 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से जले कागजात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ हाईवे पर हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास शोरूम नंबर 916 में स्थित एक्सिस बैंक में सोमवार सुबह 6:15 बजे आग लग गई। आग की सूचना पाते ही कुछ ही मनीमाजरा फायर स्टेशन से दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। बैंक के बाहर बने एटीएम के बॉक्स और बैंक के अंदर के सभी लकड़ी के काउंटर आग में बुरी तरह जल कर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
वही बैंक मैनेजर जसमीत सिंह का कहना है कि बैंक में कैश बिल्कुल सही है। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फर्नीचर आदि का काफी नुकसान हुआ है। आग लगने का मुख्य कारण अभी तक शॉर्ट सर्किट को ही बताया जा रहा है। फिलहाल मनीमाजरा थाना पुलिस आग की घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रात को भी मनीमाजरा में लगी थी आग
रविवार रात 9:30 बजे के करीब मनीमाजरा से मनसा देवी जाने वाली सड़क पर हरियाणा आयरन स्टोर दुकान पर भी आग लग गई थी। आग दुकान की दूसरी मंजिल की छत पर रखी प्लास्टिक की टंकी में लगी थी। प्लास्टिक की टंकी में आग लगने से यहां एक बहुत बड़ा धमाका हुआ। जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दहल गए थे लेकिन वहां भी फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर टंकी में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन