{"_id":"5e8ddfab8ebc3e6fe9099ab4","slug":"fire-breaks-out-at-a-factory-in-ludhiana-amid-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: गैस सिलिंडर फटने से होजरी फैक्ट्री में लगी आग, समय रहते मजदूर बाहर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: गैस सिलिंडर फटने से होजरी फैक्ट्री में लगी आग, समय रहते मजदूर बाहर निकले
Wed, 08 Apr 2020 08:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकल कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरेसी के पास स्थित ढल्ल बिल्डिंग मैटीरियल स्टोर के ऊपर स्थित फैक्ट्री में आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब मजदूर खाना बना रहे थे। इस दौरान आग लग गई और सिलिंडर फट गया। सिलिंडर ब्लास्ट होने से पहले ही मजदूर फैक्ट्री से बाहर हो गए थे। वहीं फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कुछ ही समय बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
ढल्ल बिल्डिंग मैटीरियल स्टोर के मालिक नीतिन की दुकान के ऊपर ही फैक्ट्री है। लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री कई दिनों से बंद थी। मजदूर अंदर ही रह रहे थे। बताया जा रहा है कि मालिक ने प्रशासन की तरफ से फैक्ट्री चलाने की इजाजत ली थी। बुधवार की दोपहर को मजदूर काम करने के बाद अंदर ही खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
आग बढ़ती तब तक मजदूर बाहर निकल आए। मजदूरों के बाहर निकलते ही सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे फैक्ट्री में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन