फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire break out in spirit tank at liquor factory in Banur

बनूड़ः शराब फैक्टरी में स्पिरिट टैंक में धमाके से लगी आग, दो मुलाजिम झुलसे

Fri, 03 May 2019 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनूड़/लांडरां (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनूड़/लांडरां (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 May 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Fire break out in spirit tank at liquor factory in Banur
टैंक में उठती आग की लपटें

बनूड़ में स्थित सीडीबीएल नामक शराब फैक्टरी में शुक्रवार को स्पिरिट टैंक में हुए धमाके से आग लग गई। आग से टैंक पर काम कर रहे दो मुलाजिम झुलस गए जबकि तीसरे ने छलांग लगा दी और घायल हो गया। तीनों को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नजदीकी शहरों से पहुंचीं करीब डेढ़ दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


फैक्टरी में आग लगने से वहां काम कर रहे मुलाजिमों और महिलाओं में भगदड़ मच गई। फैक्टरी के पास स्थित बाजीगर बस्ती के निवासी भी घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। दोपहर करीब 12:30 बजे शराब फैक्टरी में स्पिरिट के टैंक में हुए धमाके से टैंक का ढक्कन फट गया और इसमें से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन


 टैंक पर काम कर रहा मजदूर अंकित निवासी यूपी व एक अन्य मजदूर आग में झुलस गए। वहीं, एक अन्य मजदूर ने टैंक के ऊपर से ही छलांग लगा दी, जो कि घायल हो गया। कर्मियों ने फैक्टरी की फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग को बुझाने की कोशिश की, मगर वह असफल रहे। इसके बाद राजपुरा, पटियाला, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, थर्मल प्लांट नलास, मोहाली, चंडीगढ़ से आई करीब डेढ़ दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने शाम करीब 4 बजे आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तहसीलदार मोहाली सुखपिंद्र कौर, नायब तहसीलदार हरनेक सिंह, एसडीएम राजपुरा रजनीश अरोड़ा, डीएसपी राजपुरा मनप्रीत सिंह, थाना प्रभारी बनूड़ निर्मल सिंह, ईओ गुरदीप सिंह व ड्यूटी अधिकारी राकेश कुमार सहित फैक्टरी के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

समय रहते आग बुझने से बच गया बड़ा हादसा
फैक्टरी के एमडी पुष्पिंद्र सिंह ने बताया कि एक स्पिरिट के टैंक की क्षमता लाखों लीटर की है। जहां आग लगी थी, वहां पर ऐसे 20 टैंक और हैं। फैक्टरी के मुख्य प्रबंधक हरजिंद्र सिंह संधू ने कहा कि उक्त टैंकों के साथ इथोन तेल के टैंक भी थे, जो कि पेट्रोल के लिए इस्तेमाल होता है। आग पर समय रहते काबू पाने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है, मगर टैंक में तापमान की मात्रा सही न होने के कारण आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। उन्होंने अनुमान लगाया कि आग से फैक्टरी का करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। फैक्टरी के मैनेजमेंट अधिकारी हाकम सिंह ने बताया कि फैक्टरी का बोटलिंग प्लांट चलता रहेगा व बाकी सभी प्लांट अगले कुछ दिन तक मरम्मत के चलते बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed