फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire break out in power grid of PGI Chandigarh

चंडीगढ़: पीजीआई के पावर ग्रिड में लगी आग, कई इलाकों की बिजली गुल, आसपास के सेक्टरों में छाया अंधेरा

Tue, 19 Apr 2022 09:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Apr 2022 09:36 PM IST
सार

चंडीगढ़ पीजीआई के पावरग्रिड में मंगलवार को आग लग गई। इसकी वजह से कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। पंजाब विश्वविद्यालय के हॉस्टलों के मेस में छात्रों ने बिना बिजली के ही डिनर किया। 

विज्ञापन
Fire break out in power grid of PGI Chandigarh
पीजीआई के पावरग्रिड में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीआई के पावर ग्रिड में मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे तेज धमाके के साथ अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पीजीआई आवासीय परिसर, पंजाब यूनिवर्सिटी समेत शहर के कई सेक्टर अंधेरे में डूब गए। स्ट्रीट लाइटें और कई लाइट प्वाइंटों की भी बत्ती गुल हो गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद सवा घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल होनी शुरू हुई। कुछ इलाकों में देर रात तक बिजली नहीं आई थी। इससे लोग परेशान रहे।

विज्ञापन

 
पीजीआई सराय स्थित 66 केवी सब स्टेशन (पावर ग्रिड) में मंगलवार की शाम ब्रेकर से चिंगारी निकली जो तारों में फैल गई। इसकी वजह से तेज धमाके के साथ आग लगी। धमाके की आवाज सुनते ही सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गया। उसने तत्काल पीजीआई के अग्निशमन दल और सिक्योरिटी विंग को सूचना दी। 
विज्ञापन


दमकल अधिकारी ने तुरंत फायर गार्ड और सुरक्षाकर्मियों के साथ दमकल की पांच गाड़ियां भेजीं। बिना समय गंवाए अग्निशमन दल और सुरक्षाकर्मी आग बुझाने में जुट गए। रात करीब 8 बजे आग पर काबू पा लिया गया। पीजीआई प्रशासन के अनुसार, सूचना मिलते ही पीजीआई का इंजीनियरिंग और प्रशासनिक विभाग क्रिटिकल केयर क्षेत्र व बैकअप से आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुट गया। इसके कारण रोगी देखभाल सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर ग्रिड में आग लगने से पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल, फैकल्टी हाउसेज समेत पूरे कैंपस में शाम करीब साढ़े 7 बजे बिजली चली गई। वहीं, पीजीआई के आसपास के सेक्टरों में भी अंधेरा छा गया। बता दें कि आग से पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर, इमरजेंसी, नेहरू हॉस्पिटल, नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन, न्यू ओपीडी समेत अन्य भवनों पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि यहां सभी के सब स्टेशन अलग-अलग हैं। पीयू में देर रात पौने ग्यारह बजे के आसपास बिजली बहाल हुई।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद सुरक्षा के मद्देनजर पीजीआई के आसपास के कुछ इलाकों की बिजली काट दी गई थी, जिसे आग पर काबू पाने के कुछ देर बाद बहाल कर दिया गया लेकिन जिन इलाकों में पावर ग्रिड से सप्लाई जाती है, वहां खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। 

रात 9 बजे तक सेक्टर-25 के कई इलाकों में भी बिजली गुल रही। पीजीआई प्रशासन के अनुसार, इस घटना से सब स्टेशन में स्थापित बिजली के पैनल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। यूटी इंजीनियरिंग विभाग आग के कारणों का विश्लेषण कर रहा है। पीजीआई के प्रभारी निदेशक प्रो. सुरजीत सिंह भी मामले पर नजर बनाए हैं।


पीयू में छात्रों ने अंधेरे में किया भोजन, रजिस्ट्रार बोले- नौ की जगह बुधवार को 11 बजे तक आ सकते हैं कर्मचारी
बिजली जाने से पीयू के हॉस्टलों के मेस में बच्चों ने रात को अंधेरे में ही खाना खाया। छात्रों ने कहा कि हॉस्टल में न तो इनवर्टर की व्यवस्था है न ही जेनरेटर की। उधर, पीयू के रजिस्ट्रार विक्रम नय्यर ने कहा कि चूंकि पीयू परिसर में बिजली नहीं है, इसलिए परिसर में रहने वाले शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी बुधवार को अपनी ड्यूटी पर सुबह नौ बजे की जगह 11 बजे तक आ सकते हैं। वहीं, सेक्टर-15, 11 समेत कई सेक्टरों के लोगों की शिकायत रही कि बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करने पर घंटी बजती रही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि कई बार कोशिश करने के बाद हेल्पलाइन नंबर पर फोन उठाया गया लेकिन ये जानकारी नहीं दी गई कि बिजली कब तक आएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed