{"_id":"62cdd53e93aed03c78141955","slug":"fire-break-out-in-a-house-in-sector-36-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: देर रात सेक्टर 36 में कोठी में आग लगने से हड़कंप, दमकल विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: देर रात सेक्टर 36 में कोठी में आग लगने से हड़कंप, दमकल विभाग ने पाया काबू
Wed, 13 Jul 2022 01:43 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:43 AM IST
सार
आग लगने की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 36 थाना पुलिस, पीसीआर गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटना में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 36 स्थित घर में मंगलवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से घर का कीमती सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के अनुसार आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अनुसार कंट्रोल रूम पर मंगलवार रात 12 बजकर 43 मिनट पर कोठी नंबर 607 स्थित फर्स्ट फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 38 स्थित फायर स्टेशन की गाडियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलने के बाद सेक्टर 36 थाना पुलिस, पीसीआर गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटना में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन